Hardoi News: बाढ़ को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, बोले- प्रभावित क्षेत्रों का करें निरीक्षण

Hardoi News: डीएम ने बाढ़ से निपटने को लेकर जिम्मेदारों को पुख्ता इंतजाम करने के सख़्त निर्देश जारी किए हैं। उनकी ओर से रेड जोन के 57 ग्रामों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

Report :  Pulkit Sharma
Update:2024-07-07 17:42 IST

DM Mangala Prasad Singh (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में प्रतिवर्ष मानसून में आने वाली बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी करना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी की ओर से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की जा रही है साथ ही इस बैठक में अधिकारियों को बाढ़ को रोकने व बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। हरदोई जनपद के 57 ग्राम रेड जोन में शामिल है जहां बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

मानसून में हरदोई में गंगा, राम गंगा, गर्रा नदी उफान पर होती हैं जिनके चलते हजारों ग्रामीणों को अपने घरों से पलायन करना पड़ता है। ग्रामीणों की फसल व घर गंगा, राम गंगा,व गर्रा नदी के बड़े जलस्तर में डूब जाते हैं। ग्रामीणों को हर संभव मदद पहुंचाने को लेकर जिला अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी की ओर से बैठक कर बाढ़ से संबंधित सभी अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही बाढ़ से ग्रामीण को बचाव के लिए क्षेत्र का लगातार निरीक्षण करने साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

बाढ़ चौकी हो स्थापित, कंट्रोल रूम के नंबर रहें सक्रिय

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरदोई में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से निपटने को लेकर जिम्मेदारों को पुख्ता इंतजाम करने के सख़्त निर्देश जारी किए हैं। उनकी ओर से रेड जोन के 57 ग्रामों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही कटाव विरोध उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बाढ़ के कंट्रोल रूम 05852 234448, 299155, 299156, 299157 लैंडलाइन फोन के साथ 6393290601, 9454416606 मोबाइल नंबर को निरंतर सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से ग्रामीणों को बचाने व राहत देने के लिए बाढ़ प्रभावित ग्रामों में महत्वपूर्ण नंबरों को अंकित कराया जाए तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

डीएम की ओर से स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि स्वास्थ्य सहायता के लिए चिकित्सा टीम तैनात की जाए। पशुओं के लिए भूसे व चारे आदि की व्यवस्था पशु विभाग द्वारा की जाए। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को लेकर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों को चिन्हित करवा ले। कोटेदार अपने पास पर्याप्त मात्रा में खदान रखे आवश्यकता पड़ने पर भोजन पकाने के लिए स्थान को भी चिन्हित कर ले। बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य विभाग निशुल्क दवा उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं साथ ही कम से कम एक बड़ी नाव की खरीद करने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकिया से मिलने वाली ग्रामीणों को सहायता का भी जिक्र करते हुए इन्हें स्थापित करने के निर्देश दे दिए हैं।

Tags:    

Similar News