Hardoi News: बाल मजदूरों की पहचान के लिए चलाया जाएगा अभियान

Hardoi News: जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिले में बाल मजदूरों को चिन्हित करने के लिए एक महीने तक अभियान चलाया जाएगा।

Report :  Pulkit Sharma
Update:2024-05-28 17:52 IST

हरदोई डीएम। (Pic: Newstrack)

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल एवं किशोर श्रमिकों के उन्मूलन की दिशा में 01 जून 2024 से 30 जून 2024 तक विशेष अभियान प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बालश्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1988 के अन्तर्गत 18 व्यवसायों एवं 65 प्रक्रियाओं में बाल श्रम का नियोजन निषेधित है। शासन द्वारा सभी जिलों में बाल श्रमिकों के चिन्हांकन हेतु प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक सप्ताह का विशेष अभियान संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये है।

डीएम ने दिए निर्देश

इस क्रम मे जनपद में श्रम विभाग व अन्य विभागों के अधिसूचित निरीक्षकों के माध्यम से बाल श्रमिकों के चिन्हांकन हेतु 01 जून 2024 से 30 जून 2024 तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के सार्थक परिणाम हेतु बाल श्रमिकों के चिन्हांकन एवं अन्य विधि सम्मत कार्यवाही हेतु जनपद में तहसीलवार टास्क फोर्स का गठन किया जाता है। उन्होंने बताया कि 01 जून से 03 तक हरदोई सदर क्षेत्र मे तथा 04 जून से 08 जून 2024 तक रेलवेगंज स्टेशन रोड़ मे यह अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के लिए तहसील सदर मे उपजिलाधिकारी सदर को इस अभियान का अध्यक्ष नामित किया गया है, तथा खण्ड विकास अधिकारी सुरसा, नायब तहसीलदार सदर, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर व श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को सदस्य नामित किया है।

तहसील सण्डीला से शुरु होगा अभियान

इसी तरह तहसील सण्डीला मे 10 जून से 12 जून तक यह अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए उपजिलाधिकारी सण्डीला को इस अभियान का अध्यक्ष व खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला, नायब तहसीलदार सण्डीला, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी तहसील सण्डीला, व श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को सदस्य नामित किया है। 13 जून से 15 जून 2024 तक तहसील शाहाबाद व पिहानी क्षेत्र मे यह अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए उपजिलाधिकारी शाहाबाद को इस अभियान का अध्यक्ष व खण्ड विकास अधिकारी शाहाबाद, नायब तहसीलदार शाहाबाद, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी तहसील शाहाबाद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को सदस्य नामित किया है।

इन्हें किया गया सदस्य नामित

17 जून से 20 जून 2024 तक तहसील सवायजपुर व साण्डी क्षेत्र मे यह अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए उपजिलाधिकारी सवायजपुर को इस अभियान का अध्यक्ष व खण्ड विकास अधिकारी सवायजपुर, नायब तहसीलदार सवायजपुर, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी तहसील सवायजपुर, व श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को सदस्य नामित किया है। 21 जून से 24 जून 2024 तक तहसील सण्डीला के अतरौली से बेनीगंज क्षेत्र मे यह अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए उपजिलाधिकारी सण्डीला को इस अभियान का अध्यक्ष व खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला, नायब तहसीलदार सण्डीला, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी तहसील सण्डीला, व श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को सदस्य नामित किया है।

इन जगहों पर भी होगा अभियान

25 जून से 27 जून 2024 तक तहसील बिलग्राम व माधौगंज, मल्लावां क्षेत्र मे यह अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए उपजिलाधिकारी बिलग्राम को इस अभियान का अध्यक्ष व खण्ड विकास अधिकारी बिलग्राम, नायब तहसीलदार बिलग्राम, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी तहसील बिलग्राम, व श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को सदस्य नामित किया है। 28 जून से 29 जून 2024 तक तहसील सण्डीला के बेहन्दर व कछौना क्षेत्र मे यह अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए उपजिलाधिकारी सण्डीला को इस अभियान का अध्यक्ष व खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला, नायब तहसीलदार सण्डीला, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी तहसील सण्डीला, व श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को सदस्य नामित किया है। जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा है कि संयुक्त रूप से बाल श्रमिकों का चिन्हांकन करने हेतु सम्बन्धित तहसील से पुलिस बल का सहयोग प्राप्त करके कृत कार्यवाही से अद्योहस्ताक्षरी को अवगत करायेगें।

Tags:    

Similar News