Hardoi News: न्यूज़ट्रैक की खबर का असर, गन्ना किसानों से केंद्र पर हुई वसूली तो दर्ज होगा मुक़दमा, DM ने दिये आदेश

Hardoi News: न्यूज़ट्रैक पर प्रकाशित खबर का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। किसानों से अवैध वसूली की तो उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।;

Report :  Pulkit Sharma
Update:2023-12-24 09:43 IST
Hardoi News

गन्ना का फसल (Newstrack)

  • whatsapp icon

Hardoi News: हरदोई जनपद में न्यूज़ट्रैक की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। न्यूज़ट्रैक ने गन्ना किसानों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी हरदोई ने सभी केंद्रों पर बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए हैं। न्यूज़ट्रैक ने शुगर मिल के लिए गन्ना ले जाने वाले ट्रैक्टर ट्राली चालकों से गन्ना उतरवाई के नाम पर 100 से 120 रुपए उतरवायी ली जाती थी जिससे कि किसानों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा रहा था। यदि कोई किसान अवैध धन देने से मना करता हैं तो उसके ट्रैक्टर ट्राली उतारने में जिम्मेदार आना-कानी करते थे।

जनपद में प्रत्येक शुगर मिल पर किसानों को यही समस्या थी। जनपद के गन्ना किसान की यह समस्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही थी। गन्ना किसान शुरू से ही केंद्रों की मनमानी का शिकार भी होते आ रहे हैं। गन्ना किसान प्रतिवर्ष बकाया राशि व गन्ने की पर्ची को लेकर अपनी शिकायतें जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक करते रहते हैं। लेकिन, इन किसानों की सुनने में अधिकारी काफी समय लगा देते हैं। जनपद में तीन शुगर मिल संचालित है, जहां गन्ना किसान अपना गन्ना लेकर आते हैं। इन सभी मिल के केंद्रों पर किसानों से जमकर अवैध वसूली की जाती है। किसानों से एक कुंटल पर 1 किलो जूना कटौती फिर प्रति ट्रॉली 40 से 50 किलो गन्ना सुख के नाम पर कटौती होती है। इसके बाद लेबर चार्ज के नाम पर भी किसान से वसूली की जाती है। गन्ना किसानों से वसूली यही नहीं रुकती। गन्ना किसानों से 100 से 120 रुपए प्रति ट्राली भी वसूली की जाती है।

अब केंद्रों पर अवैध वसूली को लेकर लगेंगे बोर्ड

न्यूज़ट्रैक पर प्रकाशित खबर का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। किसानों से अवैध वसूली की तो उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड पर लिखा जाएगा की किसी भी तरह का रुपया ना दिया जाए यदि कोई रुपया की मांग करता है तो उसकी सूचना बोर्ड पर दिए गए नंबर पर दें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह स्वयं गन्ना केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करने का कार्य करें। न्यूज़ट्रैक पर खबर प्रकाशित होने के बाद चीनी मिलों को जिला प्रशासन की ओर से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News