Hardoi News: मतदान करने पहुँचे आबकारी मंत्री व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, जीत को लेकर दिखे आश्वस्त

Hardoi News: उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। वहीं, हरदोई के क़द्दावर नेता नरेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे और राष्ट्रहित में मतदान किया।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-05-13 09:04 GMT

Hardoi News (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में आज यानि सोमवार को लोकसभा की दोनों सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1:00 तक हरदोई लोकसभा सीट पर 39.45% मतदान हो चुका है, जबकि मिश्रिख लोकसभा सीट पर 38.94% मतदान हो गया है। हरदोई में पारा 40 डिग्री के आसपास है। गर्मी के बाद भी मतदाता में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। वहीं, हरदोई के क़द्दावर नेता नरेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे और राष्ट्रहित में मतदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी मतदान करने पहुंचे। रजनी तिवारी ने मतदान करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया। वहीं, प्रदेश में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीटें लोकसभा चुनाव में जीत रही है।

10 वर्षों में हुआ बहुत विकास कार्य

हरदोई में लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे पहले उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी धनुपूर्व के प्राइमरी पाठशाला में पहुँची और लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रजनी तिवारी ने मतदान के बाद विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। रजनी तिवारी ने कहा कि विपक्ष की सरकार अपने परिवार को बढ़ाने का काम करती आई है। बीते 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने देश में विकास कार्य किए हैं। जनता इन विकास कार्यों पर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल अपनी पत्नी, अपने पिता नरेश अग्रवाल, अपनी माता के साथ वैट गंज स्थित आर्य कन्या पाठशाला पहुँचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीट जीतने जा रही है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 80 में से 80 सीट प्राप्त हो रही है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत पिछली बार की तुलना में इस बार और अधिक मतों से विजई होंगे।

भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश रावत भी अपनी पत्नी के साथ वैदिक विधा मंदिर अपने मत का प्रयोग करने पहुँचे। जय प्रकाश ने कहा कि हरदोई लोकसभा से भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। लोगो में भाजपा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार के 10 वर्षों के कार्यों को देखते हुए लोग भाजपा को मतदान कर रहें है। लोकसभा चुनाव को लेकर गर्मी में भी मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। छुटपुट खामियों के बीच जनपद में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है। 

Tags:    

Similar News