Hardoi News: आधुनिक भारत के निर्माता थे भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी: आशीष

Hardoi News: पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गाँधी, भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुँचा दिया।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-08-20 15:04 GMT

 Hardoi News ( Pic- Newstrack)

Hardoi News: कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र व मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया।विचारगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि राजीव गांधी राष्ट्र की प्रगति के सूत्रधार एवं आधुनिक भारत के निर्माता थे। सशक्त भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सदैव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।देश के विकास में उनका योगदान सदैव अतुलनीय रहेगा। उनका जीवन और योगदान हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गाँधी, भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुँचा दिया।

राजीव गांधी ने मतदान की घटाई आयु

शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि राजीव गाँधी द्वारा मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद क़दम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए।हम भारत रत्न, राजीव गाँधी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामकिशोर मिश्रा, अधिवक्ता अंकुर चंदेल,जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, पीसीसी सदस्य मो इसरार आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News