Hardoi News: किसानों पर दर्ज मुक़दमे के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Hardoi News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए। इसी के साथ किसानों पर मुकदमा लिखने वाले राजस्व निरीक्षक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जाए।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-03-14 12:33 GMT

 कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह source: Newstarck

Hardoi News: सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के सेमरिया गांव में किसानों पर लिखे गए मुकदमे में अब राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। एक ओर जहां समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सरकार पर हमला बोलते हुए किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरने की बात कही है। वहीँ आज कांग्रेस (Congress) ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह (District President Ashish Singh) ने सवायजपुर में 28 किसानों पर लिखे गए मुकदमे पर सांसद और बीजेपी (BJP) सरकार को घेरते हुए जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए। इसी के साथ किसानों पर मुकदमा लिखने वाले राजस्व निरीक्षक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित किसानों से मिलने के लिए कांग्रेस का एक डेलिगेशन गांव जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे इस मामले पर अपने निगाह बनाए हुए हैं। पुलिस द्वारा किसानो के विरोध करने पर किसानों के विरुद्ध हरपालपुर थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। राजस्व निरीक्षक द्वारा हरपालपुर थाने में 28 नामजद किसान समेत अन्य किसानों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। 

कांग्रेस बोली सांसद है लापता

कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। आशीष सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और सरकार को किसान विरोधी बताया आशीष सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सेमरिया गांव में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। किसानों ने सही कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद लापता है क्षेत्र में अगर जनता ने सच बात बोल दी है और सेमरिया गांव विकास कार्यों में पिछड़ा हुआ है तो अपने गांव में विकास की आवाज उठाना गुनाह नहीं है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि सवायजपुर प्रशासन का जो रवैया है वह निश्चित ही किसान विरोधी है।

यह कोई पहला मामला नहीं है जो सवायजपुर प्रशासन द्वारा किसानों पर कराया गया हो। इससे पहले 100 किसानों पर मुकदमा लिखाया गया था। राजस्व विभाग द्वारा लोगों की जमीन भी जबरदस्ती निकाली जा रही हैं। तहसील में बुलाकर किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा हैं। आशीष सिंह ने कहा कि किसान विरोधी सरकार का सबसे बड़ा प्रमाण है। भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी है जन विरोधी है इसका सबसे बड़ा प्रमाण यही है की सांसद अपने विकास कार्य में शून्य रहे अपनी कमियों को छुपाने के लिए सांसद द्वारा ग्रामीणों पर मुकदमे लिखाए गए हैं। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है।

आशीष सिंह ने कहा कि कांग्रेस का एक डेलिगेशन ग्राम वासियों से जाकर बात करेगा। उसके बाद जो सेमरिया शहीद स्थल है जो क्रांतिकारियों की भूमि है वहां उपवास कार्यक्रम भी करेंगे। आशीष सिंह ने कहा कि हम भी देखेंगे प्रशासन कितना दमन करेगा। इस प्रशासन के दमन मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि तत्काल ग्राम वासियों पर दर्ज कराये गए मुकदमे वापस लिए जाएं। इसी के साथ राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जाए जिसमें झूठी तहरीर देकर ग्राम वासियों को राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई हो रही है।

Tags:    

Similar News