Hardoi News: सुरक्षा नहीं तो सेवा नहीं.. हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने की मांग

Hardoi News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर प्राइवेट अस्पतालों में कार्य करने वाले डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। प्राइवेट डॉक्टर के अचानक हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-08-17 09:58 GMT

हरदोई में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने की ये मांग (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के मामले में लगातार देश भर में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर ओपीडी सेवाएं बंद किए हुए हैं हालांकि इस दौरान डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओ को चालू कर रखा है। लगातार डॉक्टर प्रदर्शन कर डॉक्टर की सुरक्षा की मांग सरकार से कर रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक ओपीडी सेवाएं बहाल नहीं होगी।

सरकारी डॉक्टर के समर्थन में आज प्राइवेट डॉक्टर भी उतरते हुए नजर आए। प्राइवेट डॉक्टरों ने भी 24 घंटे की हड़ताल का आवाहन कर दिया। हरदोई जनपद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर प्राइवेट अस्पतालों में कार्य करने वाले डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। प्राइवेट डॉक्टर के अचानक हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई। प्राइवेट से लेकर सरकारी अस्पताल में मेडिकल की इमरजेंसी सेवाएं बहाल है। प्राइवेट से लेकर सरकारी डॉक्टर तक डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग सरकार से कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में डॉक्टर के साथ मारपीट के कई मामले सामने आ चुके हैं।

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा

हरदोई जनपद के निजी चिकित्सालय के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित शर्मा ने कहा कि शनिवार को प्राइवेट डॉक्टरों द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर हड़ताल की है। डॉक्टर द्वारा एक मार्च भी निकाला गया और डीएम को डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर एक ज्ञापन भी सोपा गया है। डॉ अमित शर्मा ने कहा कि जो रैली निकाली गई इसका मुख्य उद्देश्य कोलकाता में डॉक्टर का जो उत्पीड़न हुआ है हत्या हुई है उसके विरोध में यह रैली निकाली गई।

डॉ अमित शर्मा ने कहा कि हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की गई। शासन द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की मांग की गई है। डॉ अमित शर्मा ने कहा कि डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी 12 घंटे तक लोगों की सेहत की देखभाल करता है। अपने परिवार से दूर रहकर अपनी परवाह के बिना लोगों की सेहत का बेहतर ख्याल रखता है। ऐसे में उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन की बनती है। डॉ अमित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सोपा गया है जिसमें भी यही मांगे रखी गई है के डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ अस्पतालों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होने चाहिए जिससे कि डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी निर्भीक होकर मरीजों का उपचार कर सकें।

Tags:    

Similar News