Hardoi News: उद्योग व्यापार संगठन ने केक काटकर मनाया आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन

Hardoi News: हरदोई सदर से भाजपा विधायक नितिन अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। नितिन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सदर विधानसभा में काफी विकास कार्य किया है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-08-09 15:43 GMT

 Hardoi News (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई सदर विधायक नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर आज हरदोई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन केक काट के बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हरदोई सदर से भाजपा विधायक नितिन अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। नितिन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सदर विधानसभा में काफी विकास कार्य किया है। वह जब भी हरदोई विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं तो क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर लगातार अधिकारियों से वार्ता कर उसका निस्तारण भी करते नजर आ जाते हैं। अपने क्षेत्र की सड़कों पर उतरकर जन समस्या को सुनते हैं।  

उद्योग व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष भी है नितिन अग्रवाल

उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल प्रदेश में उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसा माना जाता है कि नितिन अग्रवाल व उनके पिता नरेश अग्रवाल कि व्यापारियों में अच्छी पकड़ है। हरदोई में उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आज पवन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर एकत्र होकर मंत्री के जन्मदिन पर केक काटा और शुभकामनाएं प्रेषित की। मंत्री  के जन्मदिन पर जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन हुआ और लोगों ने उन्हें बधाई दी।

पवन अग्रवाल ने कहा कि नितिन अग्रवाल हरदोई की शान है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रहे और क्षेत्र की जनता के दिल में ऐसे ही राज करते रहे। महिला जिला अध्यक्ष व्यापार संगठन बॉबी गुप्ता ने केक काटकर मंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उद्योग व्यापार संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केक काटा है।

Tags:    

Similar News