Hardoi: एक नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में बनेगी कान्हा गौशाला, धनराशि जारी

Hardoi: कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य को लेकर शासन ने स्वीकृति दे दी है। साथ ही निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संबंधित नगरीय निकाय को ही सौंप दी है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-05-18 11:23 GMT

हरदोई की एक नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में बनेगी कान्हा गौशाला (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: हरदोई में एक नगर पालिका व दो नगर पंचायत में कान्हा गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। कान्हा गौशाला में आवारा मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए इसका निर्माण कराया जाएगा। कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य को लेकर शासन ने स्वीकृति दे दी है। साथ ही निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संबंधित नगरीय निकाय को ही सौंप दी है। शासन की ओर से कान्हा गौशाला के निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी है।

जनपद में आवारा गोवंश की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लगातार किसान व आमजन आवारा गोवंशों से परेशान है। ऐसे में किसान लगातार जिला प्रशासन से आवारा गोवंशों को संरक्षित किए जाने की मांग करते आ रहे हैं। हरदोई में कई आश्रय स्थल वृहद गौशाला बनी हुई है। लेकिन मवेशियों की संख्या इतनी है कि इसके लिए यह काफी नहीं है। एक नगर पालिका व दो नगर पंचायत में कान्हा गौशाला को लेकर लगातार मांग की जा रही थी जल्द ही कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

4 करोड़ से अधिक धनराशि हुई स्वीकृत

आवारा गोवंश को संरक्षित किए जाने को लेकर नगर पालिका परिषद शाहाबाद नगर पंचायत कुर्सठ और कछौना में कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। कान्हा गौशाला के निर्माण के लिए 4.12 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। अभी तक यहां पर 13 नगरीय निकायों में से बेनीगंज गोपामऊ में सांडी बिलग्राम मल्लावा संडीला और पिहानी में ही कान्हा गौशाला संचालित हो रही हैं।

वही चार नगरीय निकायों में और कान्हा गौशाला बन जाने से सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंश को संरक्षित किए जाने में आसानी होगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि शासन की ओर से कान्हा गौशाला की स्वीकृति की जानकारी प्राप्त हो गई है। अधिशासी अधिकारियों से वार्ता की गई है 10 जून के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News