Kargil Vijay Diwas: कांग्रेसियों ने कारगिल शहीदों को किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Hardoi News: हरदोई के लाल कारगिल शहीद आबिद खां की वीरता और शहादत को नमन है। वीर सैनिकों की यह वीरता और बलिदान युगों-युगों तक याद रखेगा। हिंदुस्तान की आने वाली पीढियां इनकी वीरता और शहादत से प्रेरणा लेंगी।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-07-26 11:38 GMT

Kargil Vijay Diwas (Pic: Newstrack)

Hardoi News: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने शहीद उद्यान स्थित शहीद स्मारक व अमर जवान स्तम्भ पर पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि कारगिल युद्ध विजय भारतीय सैन्य इतिहास के लिए महत्वपूर्ण युद्ध विजय है। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों, कठिन भू भाग, कठोर मौसम के बावजूद हमारे बहादुर जवानों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए और अपनी जान न्योछावर करके विजय दिलाई। हरदोई के लाल कारगिल शहीद आबिद खां की वीरता और शहादत को नमन है। वीर सैनिकों की यह वीरता और बलिदान युगों-युगों तक याद रखेगा। हिंदुस्तान की आने वाली पीढियां इनकी वीरता और शहादत से प्रेरणा लेंगी। मगर यह भी खेदजनक है कि अपनी हरदोई के कस्बा पाली के कारगिल शहीद आबिद खां का मजार एक अदद छत के लिए तरस रहा है, ज़मीन पैमाइश की मुन्तज़िर है।

527 सैनिकों ने अपना जीवन बलिदान दिया

शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि लगभग 60 दिनों तक चले इस युद्ध में 527 सैनिकों ने अपना जीवन बलिदान दिया,1400 सैनिक घायल हुए थे। मगर हमारे बहादुर सैनिकों ने दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। और विजय हासिल कर देश का नाम रौशन किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक त्रिवेणीलाल श्रीवास्तव, जिला महासचिव देवेंद्र शर्मा, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, शहर कांग्रेस सचिव शिव कुमार राठौर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष महताब अहमद, जिला सचिव अशोक सिंह पटेल, मल्लावां युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आलम अंसारी, आदि साथी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News