Hardoi News: महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, डॉक्टरों की सुरक्षा की माँग की

Hardoi News: डॉक्टरों के प्रदर्शन में मेडिकल छात्र व स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। डॉक्टर हाथ में तख्ती लेकर बेटी पढ़ी तो मगर बची नहीं, सुरक्षा नहीं तो सेवा नहीं जैसे स्लोगन के साथ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-08-16 09:21 GMT

हरदोई में धरने पर बैठे डॉक्टर (Pic: Newstrack)

Hardoi News: कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में अब देश के साथ उत्तर प्रदेश के डॉक्टर भी न्याय की मांग करने लगे हैं। कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोलकाता में अब राजनीति भी शुरू हो गई है। एक ओर जहां ममता सरकार भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगा रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ममता सरकार पर हमलावर है। पूरे मामले की जांच सीबीआई के हवाले है, इन सब के बीच एक बार फिर डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर मांग शुरू कर दी है। लगातार डॉक्टरों पर हो रहे हमलों को लेकर पहले भी कई बार सुरक्षा को लेकर मांग कर चुके हैं।

कोलकाता में डॉक्टर की हत्या का असर हरदोई में भी देखने को मिला है। हरदोई में शुक्रवार को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के साथ ही डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार से माँग की। हरदोई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ओपीडी में ताला डालकर प्रदर्शन किया गया।

इमरजेंसी सेवाएं हैं चालू, ओपीडी बंद

हरदोई के मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों को आज काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोलकाता में डॉक्टर मौमिता देवनाथ कि रेप के बाद हत्या में अब तक आरोपियों कि गिरफ्तारी न होने से नाराज डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी। हालांकि, इस दौरान मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। डॉक्टरों द्वारा हरदोई मेडिकल कॉलेज में जमकर नारेबाज़ी की गई और सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा एक्शन लेने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नो सेफ्टी नो ड्यूटी के नारे लगाए गए। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सालय में कार्य करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की सेफ्टी के लिए मांग की।

डॉक्टरों के प्रदर्शन में मेडिकल छात्र व स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। डॉक्टर हाथ में तख्ती लेकर बेटी पढ़ी तो मगर बची नहीं, सुरक्षा नहीं तो सेवा नहीं जैसे स्लोगन के साथ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि यह हड़ताल स्वास्थ्य कर्मियों की कब तक चलेगी यह अभी निश्चित नही है। आदर्श मिश्रा थर्ड ईयर एमबीबीएस स्टूडेंट ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा की बात जब आती है तो सरकार पीछे हट जाती है। पश्चिम बंगाल में इतना बड़ा कांड हो गया और बंगाल की सरकार वहां पर सोती रही। न्याय को लेकर जब डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन पर गुंडों द्वारा हमला किया जा रहा है। डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। सरकार से मांग है कि डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर नए नियम और कानून बनाने चाहिए। डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं देते हैं।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में आज हम लोग यहां पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग कर रहे हैं और डॉक्टर की सुरक्षा की मांग भी सरकार से की जा रही है। मेडिकल स्टूडेंट दीपा मौर्य ने कहा की आए दिन डॉक्टर पर अत्याचार होते हैं, हाल ही में कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया जिसमें कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। हम डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग करने के लिए यहां पर एकत्र हुए हैं। 

Tags:    

Similar News