Hardoi: मिश्रिख लोकसभा से BJP प्रत्याशी व उनकी पत्नी है करोड़ पति, आभूषण के हैं शौक़ीन

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी के ज्यादातर प्रत्याशी करोड़पति हैं। हरदोई में दो लोकसभा सीट आती हैं जयप्रकाश रावत ने दिए अपने हलफ़नामे में बताया कि उनके पास आभूषण लग्जरी वाहन और शस्त्र हैं।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-04-19 11:28 GMT

मिश्रिख लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी व उनकी पत्नी है करोड़ पति (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: लोकसभा चुनाव में मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत ने गुरुवार को कलेक्ट परिसर में पहुंच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इसके साथ ही अपनी चल अचल संपत्ति की जानकारी हलफ़नामे में दी। भारतीय जनता पार्टी के ज्यादातर प्रत्याशी करोड़पति हैं। हरदोई में दो लोकसभा सीट आती हैं जयप्रकाश रावत ने दिए अपने हलफ़नामे में बताया कि उनके पास आभूषण लग्जरी वाहन और शस्त्र हैं। मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत भी करोड़पति प्रत्याशियों है वही अशोक रावत की पत्नी भी करोड़ की मालकिन है।

पत्नी के घट गए आभूषण, अशोक रावत के आभूषणों में हुई बढ़ोतरी

मिश्रिख लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में सीडीओ सौम्या गुरु रानी को अपना नामांकन पत्र सोपा और फलकनामा देते हुए बताया कि उनके पास पैतृक गांव में आलीशान मकान है। संडीला कानपुर लखनऊ में पौश इलाकों में कई मकान आवासीय एवं व्यवसाय प्लांट भी हैं। अशोक रावत ने बताया कि 9 एकड़ कृषि योग्य भूमि भी उनके पास है। अशोक रावत आभूषण के काफी शौकीन है। अशोक रावत के पास चार अंगूठी सोने की, चार जंजीर सोने की, सोने की घड़ी, ब्रेसलेट सहित कुल 33 लाख 35000 के आभूषण है वहीं अशोक रावत की पत्नी के पास 64 लाख के आभूषण है।

अशोक रावत ने दिये अपने हलफ़नामे में बताया कि उनके पास एक राइफल और पिस्टल है जबकि उनकी पत्नी के नाम भी एक राइफल है। अशोक रावत की पत्नी पेट्रोल पंप के मालकिन है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक रावत के पास 7 करोड़ 60 लाख की चल एवं 87 लाख 52300 की अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 3 करोड़ 25 लाख की चल एवं एक करोड़ 24 लाख से अधिक की अचल संपत्ति है। अशोक रावत की बीते 5 सालों में संपत्ति चार करोड चार लाख रुपये बढ़ गई है। 2019 के चुनाव में अशोक रावत के पास तीन करोड़ 56 लाख की संपत्ति थी जो 5 वर्ष बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामा में बढ़कर 7 करोड़ 60 लाख हो गई है। 5 सालों में उनकी संपत्ति में 4 करोड़ 4 लाख का इजाफा हो गया है जबकि अशोक रावत की पत्नी के पास 5 वर्ष की अपेक्षा में आभूषण कम हो गए हैं।

Tags:    

Similar News