Hardoi News: एक स्टेशन एक उत्पाद के अन्तर्गत मूंज के उत्पाद का शुरू हुआ स्टाल, ज़िला अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Hardoi News: स्टॉल के संचालक विजयलक्ष्मी ने बताया कि मूंज से बने कई उत्पाद एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल पर रखे गए हैं। इसमें फ्लावर पॉट, हॉट केस, हैट, डलिया समेत कई अन्य उत्पाद है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-01-06 04:01 GMT
मूंज प्रोडक्ट स्टॉल का शुभारंभ (Newstrack)

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत हस्तशिल्प से निर्मित वस्तुओं के स्टॉल का उद्घाटन डीआरयूसीसी के सदस्य व हरदोई भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने किया। एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत भारतीय रेल का प्रयास लगातार छोटे-छोटे स्टेशनों पर व्यापार के अवसर को तलाशने के साथ छोटे जनपदों में बनने वाली चीजों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की है। हर स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद का स्टॉल लगाया जाता है। स्टॉल एक महीने के लिए दुकानदार को आवंटित किया जाता है एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत हस्तशिल्प ,हर्थकला, मिट्टी से बनी वस्तुओं की बिक्री की जा सकती है।

हरदोई रेलवे स्टेशन पर इससे पूर्व खादी ग्राम उद्योग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। हरदोई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उद्घाटन के बाद शुरू हुए एक स्टेशन एक उत्पाद का स्टाल पर मूंज से बनी हुई वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। मूंज से बनी वस्तुएं स्टेशन पर लोगों को अपनी और काफी आकर्षित कर रही हैं साथ ही मूंज से बनी वस्तुएं काफी कम दाम में हरदोई रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल पर मिल रही है। रेल यात्रियों को मूंज के प्रोडक्ट काफी पसंद भी आ रहे हैं।


50 प्रतिशत की मिल रही छूट

हरदोई रेलवे स्टेशन पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टाल का उद्घाटन करने के बाद नगद रुपए देकर मूंज से बना बैठका लिया। अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि मूंज को काफी पवित्र माना जाता है,त हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक जमीन पर खड़े होकर पूजा पाठ नहीं किया जाता है। ऐसे में मूंज के बैठके पर खड़े होकर व बैठकर पूजा पाठ करना चाहिए। अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में एक स्टेशन एक उत्पाद भी शामिल है। इसी क्रम में हरदोई रेलवे स्टेशन पर मूंज के बने उत्पाद की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उनके द्वारा लोकल फॉर वोकल पर जोर दिया गया है।प्रधानमंत्री द्वारा लगातार बुनकरों को प्रोत्साहन व बढ़ावा देने का अभी कार्य किया जा रहा है जिसका जीता जागता सबूत हरदोई रेलवे स्टेशन पर बनाया गया एक स्टेशन एक उत्पाद का स्टाल है।

स्टॉल के संचालक विजयलक्ष्मी ने बताया कि मूंज से बने कई उत्पाद एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल पर रखे गए हैं। इसमें फ्लावर पॉट, हॉट केस, हैट, डलिया समेत कई अन्य उत्पाद है। विजयलक्ष्मी ने बताया कि मूंज के उत्पाद बनाने का काम महिला सहायता समूह द्वारा किया जाता है। इस समूह में लगभग ढाई सौ महिलाएं कार्य करती हैं। विजयलक्ष्मी ने बताया कि प्रत्येक उत्पादन के खरीद पर 50% की छूट दी जा रही है। यह छूट डालमिया शुगर मिल द्वारा उनको उपलब्ध कराई जा रही है। विजयलक्ष्मी ने बताया कि उनकी संस्था सीतापुर में कार्य करती है। हरदोई रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद का काउंटर खोलने के लिए आवेदन किया था। एक महीने तक मूंज के बने उत्पाद का स्टॉल लगाया जाएगा।इस मौके पर सीएमआई अम्बुज मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा, सीएचआई मनीराम नामदेव, कार्यालय अधीक्षक बबलेश कुमार मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News