Hardoi News: अराजकतत्वों ने फैलाई दहशत, घर में सो रहे लोगों के साथ की मारपीट, चलाई गोली, एक की मौत

Hardoi News: अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने कहा कि पाली में रिजवान अहमद अपने अपने साथियों के साथ अमन घर पर जाकर उसके व परिवार के साथ मारपीट की व घर से निकलते समय रिजवान अहमद ने फायर किया जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-06-30 08:19 GMT

मौके पर जांच में जुटी पुलिस (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में एक बार फिर आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में गहनता से छानबीन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रिजवान नाम के युवक ने अमन नाम के युवक को गोली मारी है। रिजवान द्वारा अपने साथियों के साथ अमन के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। पाली में असमाजिकता लगातार बढ़ती जा रही है। पाली में बढ़ रही असमाजिकता को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश भी है।

भाई और बहन को लगी गोली

मामला पाली थाना क्षेत्र ग्राम खेमपुर का है जहां रिजवान अहमद और अमन के बीच पूर्व में मारपीट हो गई थी, जिसमें पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर अभियोग पंजीकृत कर दिया गया था। इसी रंजिश को लेकर रिजवान अपने साथियों के साथ देर रात अमन के घर पर गया और उनके परिवार के साथ मारपीट की और जाते समय परिवार के ऊपर फायर कर दिया। इस घटना में अमन के परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं, जिसमें अमन और उसकी बहन पूजा की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया, जहां अमन और पूजा की हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान अमन के मौत हो गई, जबकि पूजा की हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिजवान अहमद समेत उसके साथियों पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने कहा कि पाली में रिजवान अहमद अपने अपने साथियों के साथ अमन घर पर जाकर उसके व परिवार के साथ मारपीट की व घर से निकलते समय रिजवान अहमद ने फायर किया जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में अमन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News