Hardoi News: दो साल बाद नवविवाहिता रखेंगी व्रत, बढ़ी करवो की मांग

Hardoi News: जब शुक्र अस्त होते हैं तब नवविवाहित करवा चौथ का उपवास नहीं रख सकती है। वर्ष 2022 में शुक्र अस्त थे जो कि अब उग गए हैं।

Report :  Pulkit Sharma
Update:2024-10-08 20:08 IST

बढ़ी करवो की मांग (photo: social media )

Hardoi News: देश में इस बार सुहागन बड़े ही धूमधाम के साथ करवा चौथ का पर्व मनायेंगी।बीते दो वर्षों से करवा चौथ का इंतजार कर रही नवविवाहित के लिए इस बार करवा चौथ का त्यौहार काफी अहम रहेगा। करवा चौथ को देखते हुए बाजार अभी से गुलजार होने लगा है। दुकानों पर करवा चौथ से जुड़ी सामग्री सजने लगी है। महिलाएं इनको जमकर खरीद भी रही हैं।

बीते दो वर्षों से नव विवाहित अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रख पा रही थी जिसके पीछे शुक्र अस्त की वजह निकलकर सामने आ रही थी। ऐसा कहा जाता है कि जब शुक्र अस्त होते हैं तब नवविवाहित करवा चौथ का उपवास नहीं रख सकती है। वर्ष 2022 में शुक्र अस्त थे जो कि अब उग गए हैं। इसके बाद अब नव विवाहित पहली बार करवा चौथ का उपवास करेंगे। पहली बार उपवास रखने वाली महिलाओं के मन में काफी उमंग और काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बाजार में दिखने लगे करवे

शहर के रेलवे गंज में सुशील गुप्ता पुत्र बनवारी लाल गुप्ता की बर्तन की दुकान है। सुशील गुप्ता ने बताया कि बीते दो वर्षों से सुहाग से जुड़ी कोई भी खरीदारी महिलाएं नहीं कर रही थी। ऐसे में दो वर्षों से करवे की भी मांग महिलाओं द्वारा नहीं की जा रही थी लेकिन इस बार अभी से महिलाएं करवे की मांग कर रही हैं। महिलाओं की मांग को देखते हुए दुकानों पर करवा मिलने लगे हैं। दुकानों पर मिल रहें सुंदर करवे महिलाओं को अपनी और काफी आकर्षित भी कर रहे हैं।

करवा चौथ पर कुछ महिलाएं मिट्टी के करवे तो कुछ महिलाएं स्टील और पीतल के कर्व से चंद्रमा को अर्ध देती हैं। करवा चौथ को लेकर दुकानों पर लगातार महिलाओं के करवा को खरीदने का क्रम जारी है। अलग-अलग दामों पर यह करवे दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को बेचे जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News