UP: अयोध्या जाने वाली बस से 10 दिन में इतने यात्रियों ने किया सफर, राजस्व लाभ से परिवहन विभाग खुश

Hardoi News: परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बस के संचालन होने से उन्हें 50 प्रतिशत का राजस्व बीते 10 दिनों में प्राप्त हो चुका है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-01-27 15:03 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Hardoi News: हरदोई विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) ने लोगों की लगातार मांग को देखते हुए हरदोई डिपो से अयोध्या समेत कई अन्य तीर्थ स्थलों के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। क्षेत्र के लोग लगातार आबकारी मंत्री से तीर्थ स्थलों के लिए परिवहन निगम की बसों को संचालित करने की मांग कर रहे थे।

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान नाम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 16 जनवरी को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ स्थलों के लिए बसों का रवाना किया था। हरदोई से अयोध्या के लिए लोगों की संख्या परिवहन निगम की बस में बढ़ती ही जा रही है। लोग इस मार्ग पर पड़ने वाले शहरों के लिए भी यात्रा कर रहे हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बस के संचालन होने से उन्हें 50 प्रतिशत का राजस्व बीते 10 दिनों में प्राप्त हो चुका है।

10 दिनों में इतने यात्रियों ने की यात्रा

हरदोई से अयोध्या तक परिवहन निगम की बस का संचालन किया जाता है। यह बस बालामऊ, संडीला,लखनऊ के रास्ते अयोध्या तक जाती है। हरदोई से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी है, ऐसे में अयोध्या तक संचालित होने वाली बस में लखनऊ के साथ-साथ अयोध्या तक के यात्री सफर कर रहे हैं। 16 जनवरी से 26 जनवरी तक अयोध्या की ओर जाने वाली बस में 1325 यात्रियों ने सफर किया है। 16 जनवरी को जहां 104 यात्रियों ने सफर किया वहीं 19 जनवरी को 225, 22 जनवरी को 317, 25 जनवरी को 352, 26 जनवरी को 287 यात्रियों ने अयोध्या जाने वाली बस से यात्रा की।

यात्रियों की संख्या और परिवहन विभाग की आय बढ़ेंगे

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि, '10 दिनों में 1325 यात्रियों ने यात्रा की है। इससे औसतन 50 फीसदी की बचत परिवहन विभाग को हुई है। अधिकारियों ने ये भी बताया कि यदि यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो इस मार्ग पर और भी बसों का संचालन शुरू कराया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि ये आंकड़े बीते 10 दिनों के हैं। समय के साथ यात्रियों की संख्या और परिवहन विभाग की आय दोनों बढ़ेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या तक बस शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है। लोग रेलवे की अपेक्षा परिवहन निगम की बस से यात्रा करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News