खबर का असरः यात्रियों को नहीं होगी असुविधा, परिवहन निगम ने बेड़े में जोड़ी बसें

Hardoi: परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है यात्रियों की समस्याओं पर नजर बनाये हुए हैं। यदि यात्रियों को कोई समस्या आती है या शिकायत प्राप्त होती है तो उसे दूर करने के कार्यवाही की जाएगी।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-04-17 12:14 GMT

परिवहन निगम ने बेड़े में जोड़ी बसें (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: लोकसभा चुनाव में सुरक्षा कर्मियों को ले जाने के लिए परिवहन निगम की बसों को लगाया गया है। परिवहन निगम की 17 बसों को सुरक्षाकर्मियों को ले जाने के लिए लगाया गया है। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को शामली समेत अन्य जनपदों में होना है। इसको लेकर हरदोई से शामली के लिए सुरक्षाकर्मियों को मंगलवार को पुलिस लाइन से रवाना किया गया था। जिसको लेकर Newstrack में बसों के अभाव में यात्रियों को हो रही समस्या की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

खबर के प्रकाशित होने के बाद परिवहन निगम की ओर से बताया गया कि यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं हो रही है। परिवहन निगम के बेड़े में 12 बसों को शामिल किया गया था जिन्हें संचालित किया जा रहा है। परिवहन निगम द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में 146 बसों को संचालित किया जा रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है यात्रियों की समस्याओं पर नजर बनाये हुए हैं। यदि यात्रियों को कोई समस्या आती है या शिकायत प्राप्त होती है तो उसे दूर करने के कार्यवाही की जाएगी।

12 नई बसों को जोड़ा गया है

परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरदोई आने वाले ज्यादातर मार्गो पर कार्य चल रहा है जिसके चलते परिवहन निगम की बसें लेट हो रही है। जिसके चलते यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ रही है। परिवहन निगम हरदोई से सुरक्षा कर्मियों को लेकर गई बसों की कमी को पूरा करते हुए 12 नई बसों को परिवहन निगम के बेड़े में जोड़ा गया है जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।परिवहन निगम यात्री सुविधाओं के लिए प्रतिब्ध है।

लगातार हरदोई परिवहन निगम में बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है जिससे यात्रियों को हो रही असुविधा से बचाया जा सके। परिवार निगम के अधिकारियों ने बताया कि यदि सुरक्षा कर्मियों के लिए और बसें जाती हैं तो उनके स्थान पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों का प्रबंध किया जाएगा। आरएम परिवहन निगम हरदोई एमएल केसरवानी ने बताया कि विगत एक सप्ताह में बारह नई बसों को जोड़ा गया है अभी यात्रियों को सुविधा देने के लिए 22 नई बसों को जोड़ा जाना है।जल्द ही 22 नई बसों को हरदोई परिवहन निगम के बेड़े में जोड़ दिया जायेगा।

Tags:    

Similar News