Hardoi News: महिलाओं की प्रेरणा है मौसमी चटर्जी, शिक्षा के साथ मॉडलिंग में जीते कई ख़िताब

Hardoi News: हरदोई में भी कुछ महिलाएं ऐसा ही हैं जिन्होंने अपने कार्य से जनपद का नाम रोशन किया है साथ ही जनपद में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। हम बात कर रहे हैं सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी की।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-06-30 14:52 GMT

Principal of Hardoi St Xavier School's Moushumi Chatterjee (Pic: Newstrack)

Hardoi News: देश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार सरकार कार्य कर रही है लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। भारत में आज महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्र में अपने कौशल से लोहा मनवाया है। महिलाओं ने क्रिकेट से लेकर हॉकी तक बैडमिंटन से लेकर टेबल टेनिस के साथ अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर विदेश में भारत का झंडा ऊंचा किया है। इसके साथ ही महिलाओं ने फिल्म जगत से लेकर मॉडलिंग तक अपनी अलग ही पहचान बनाई है। भारत की महिलाओं ने शिक्षा जगत में भी भारत को एक नए मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है। भारत में आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनते हुए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं।

हरदोई में भी कुछ महिलाएं ऐसा ही हैं जिन्होंने अपने कार्य से जनपद का नाम रोशन किया है साथ ही जनपद में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। हम बात कर रहे हैं सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी की। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली मौसमी चटर्जी ने शिक्षा के साथ फिल्म इंडस्ट्री, मॉडलिंग में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। मौसमी चटर्जी शिक्षा के साथ मॉडलिंग जगत में एक नया मुक़ाम हासिल किया है।

हरदोई सेंट जेवियर्स स्कूल की प्रिंसिपल के पद पर कार्य करते हुए उनके द्वारा स्कूल को बुलंदियों पर पहुंचने का कार्य किया है। व्यवहार में कुशल, मृदभाषी चटर्जी के मार्गदर्शन में सेंट जेवियर स्कूल से कई छात्र-छात्राएं डीएम एसपी डॉक्टर साइंटिस्ट एसडीएम के पद पर काबिज हुए हैं। मौसमी चटर्जी को बच्चों से काफी लगाव है इसलिए छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए लगातार स्कूल में नए-नए प्रयोग व शिक्षक शिक्षकों को लगातार निर्देशित करती राहती हैं। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी लगभग 32 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में है। इस क्षेत्र में मौसमी चटर्जी ने अपनी अलग ही पहचान जनपद प्रदेश के साथ-साथ देश में भी बनाई है।

सामाजिक कार्यों में भी है काफ़ी रुचि

प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी शिक्षा के साथ मॉडलिंग जगत में भी कदम रखा और उसमें भी बुलंदियां हासिल की हैं। 13 अप्रैल 2024 को इंडी रॉयल सीजन 9 में मौसमी चटर्जी को मिसिज इंडिया क्लासिक के रूप में रनर अप रहीं। इसके साथ ही इन्हें क्वीन ऑफ़ सब्सटेंस से नवाजा गया। चटर्जी को बचपन से ही पढ़ने में काफी रुचि थी। पढ़ाई के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी मौसम चटर्जी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करती आई है। उन्हें एंकरिंग स्क्रिप्ट रीडिंग न्यूज रीडिंग एक्टिंग का हमेशा से शौक रहा हैं। साथ ही मिस इंडिया कंटेस्ट में भी प्रति भाग लिया। इसी के साथ कई महत्वपूर्ण ख़िताब अपने नाम किए हैं। 

उन्हें शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजीव गांधी शिरोमणी अवॉर्ड, राष्ट्रीय रत्न अवार्ड, इंदिरा गांधी सद्भावना अवार्ड, बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ कैटवॉक सीजन 1 डिस्ट्रिक्ट इंडिया बिगेस्ट मॉडल हंट 2024 में फर्स्ट रनर अप हुई थी और रियलिटी शो रोडीज के सेलिब्रिटी रणविजय सिंघा ने क्राउन से सम्मानित किया है साथ ही अन्य गई मॉडलिंग शोज में प्रतिभा कर अन्य ख़िताब मॉडलिंग जगत में भी मौसमी चटर्जी ने हासिल किए हैं।   

Tags:    

Similar News