Ahilyabai Holkar Jayanti: अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम

Ahilyabai Holkar Jayanti: अहिल्याबाई का मानना था कि धन और राज्य ईश्वर की दी हुई धरोहर है, जिसकी वो मालिक नहीं बल्कि प्रजा के हित में उसकी संरक्षक थीं।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-05-31 15:37 GMT

अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम: Photo- Newstrack

Ahilyabai Holkar Jayanti: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरदोई की नगर इकाई ने शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजू आनंद ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में आज की पीढ़ी बहुत कम जानती है। वे रानी लक्ष्मीबाई, रानी चेनम्मा जैसी ही कुशल प्रशासक व बेहद जीवट वाली महिला थीं। उन्होंने अनेक दुःख देखे, पहले उनके पति फिर श्वसुर की मृत्यु उनके सामने ही हो गयी। पर वे डिगी नहीं और संकट में घिरे मालवा राज्य की ज़िम्मेदारी अपने हाथो में ली।

धन और राज्य ईश्वर की दी हुई धरोहर है- अहिल्याबाई

अहिल्याबाई का मानना था कि धन और राज्य ईश्वर की दी हुई धरोहर है, जिसकी वो मालिक नहीं बल्कि प्रजा के हित में उसकी संरक्षक थीं। प्रजा के सुख-दु:ख की जानकारी वे स्वयं प्रत्यक्ष रूप प्रजा से मिलकर लेतीं तथा न्याय-पूर्वक निर्णय देती थीं। वह हमेशा से ही अपने साम्राज्य को मुस्लिम आक्रमणकारियों से बचाने की कोशिश करती रही। युद्ध के दौरान वह खुद सेना में शामिल हो युद्ध करती थी।

उन्होंने आगे बताया कि इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने कई महल, मंदिर, धर्मशालाएं, बावड़िया बनवायीं। उन्होंने मुगलों द्वारा ध्वस्त किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार भी करवाया। उन्हे भगवान् शिव के प्रति विशेष भक्ति भाव था। यहाँ तक कि अपना राज्य भी भगवान् शिव को समर्पित कर रखा था। उन्होंने अन्य मंदिरों के अतिरिक्त सोमनाथ में शिवजी का मंदिर बनवाया, काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निमाण में सहयोग दिया। महारानी कुशल प्रशासक भी थीं। उन्होंने कलकत्ता से बनारस तक रोड का निर्माण करवाया। उस समय टेक्सटाइल इंडस्ट्री का निर्माण किया, मातृशक्ति के सशक्तिकरण हेतु नारीसेना का गठन किया।

स्वयंसेवक संघ ने पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है

इस अवसर पर उपस्थित नगर कार्यवाह विनय पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती है इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक कृष्णमोहन, विभाग संघचालक शिवस्वरूप, नगर संघचालक मिथिलेश, सह नगर संघचालक देवेन्द्र, विभाग सम्पर्क प्रमुख राजेश, जिला कार्यवाह संजीव, जिला सम्पर्क प्रमुख कृष्ण कुमार, नगर प्रचारक विशाल, जिला अध्यक्ष सेवा भारती विजय बहादुर सिंह, श्रीकृष्ण शास्त्री, सुधीर सिंह, राजीव मोहन अवस्थी, दीपमाला, पूजा, रेखा, गायत्री देवी के अतिरिक्त भारी संख्या में सामान्य जन मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News