Hardoi News: वृद्ध महिला को दिखाया पुलिस का फर्जी कार्ड, दिया इस वारदात को अंजाम

Hardoi News: कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता के परिजनों के साथ लाखों रुपए की टप्पेबाज़ी की घटना को अंजाम दिया गया था। उससे पूर्व एक छात्रा से शहर के प्रमुख चौराहे पर टप्पेबाजी की घटना घटित हुई थी।

Update: 2023-08-08 12:37 GMT
Showed Fake Police Card and Executed a Scam, Hardoi

Hardoi News: शहर में अपराध की संख्या बढ़ती जा रही है। आएदिन महिलाओं व छात्राओं से टप्पेबाजी की घटना भी बढ़ी हैं। कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता के परिजनों के साथ लाखों रुपए की टप्पेबाज़ी की घटना को अंजाम दिया गया था। उससे पूर्व एक छात्रा से शहर के प्रमुख चौराहे पर टप्पेबाजी की घटना घटित हुई थी। इन सब घटनाओं का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई थी कि तभी मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला के साथ टप्पेबाजों ने घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस चेकिंग के नाम पर जेवर उतरवाए

देहात कोतवाली क्षेत्र के बालाजी धाम से एक वृद्ध महिला अपने घर वापस सुभाष नगर जा रही थी। तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर रोड दो युवकों ने महिला को रोककर पहले तो नमस्ते किया। फिर अपने आप को पुलिस वाला बताया। टप्पेबाजे ने महिला को पुलिस का कार्ड दिखाया और बोले कि आगे चेकिंग चल रही है। वृ़द्धा को झांसे में लेकर उसकी सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी लेकर आरोपित रफूचक्कर हो गए।

महिला को थमाया खाली डिब्बा, हुए फरार

जानकारी के मुताबिक शहर के सुभाष नगर की रहने वाली आशा रानी गुप्ता मंगलवार को बालाजी धाम दर्शन करने के लिए गई हुई थीं। जहां से वह वापस आ रही थीं कि तभी घंटाघर के पास दो युवक आशा रानी के पास पहुंचे। एक युवक ने दूसरे युवक को पुलिस का एक अधिकारी बताया। युवक पुलिस होने के नाते आशारानी से कहते हैं कि आगे चेकिंग चल रही है। अपने जेवर उतारकर सुरक्षित रख लें। जिसके बाद दोनों शातिर शातिर टप्पेबाज़ वृद्ध महिला के जेवर कुंडल, चेन, अंगूठी को उतारकर प्रसाद के डिब्बे में रखने के लिए लेते हुए बड़े ही शातिराना अंदाज से गायब हो गए। महिला को डिब्बा थमाया गया, उसमें जेवर के बजाए केवल प्रसाद ही रखा नजर आया। शहर में फिर हुई वृद्ध महिला के साथ इस तरीके की घटना से पुलिसिंग व्यवस्था की पोल खोल गई है।

एएसपी पूर्वी ने दी ये जानकारी

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि सुभाष नगर की रहने वाली आशा रानी गुप्ता बालाजी मंदिर से अपने घर वापस जा रही थीं। तभी दो युवकों द्वारा अपने आप को पुलिस बताकर महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा महिला की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News