Hardoi News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 सौ लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही

Hardoi News: लोकसभा चुनाव के दौरान शांति स्थापित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 सौ लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-05-09 10:12 GMT

Hardoi News (Pic: Newstrack)

Hardoi News: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। चुनाव में शांति की जरा सी आशंका होने पर पुलिस संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा अब तक हजारों लोगों को पाबंद किया है। पुलिस द्वारा नगर निकाय हो या विधानसभा या लोकसभा चुनाव सभी चुनाव में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। पुलिस को जिन लोगों से अशांति की जरा से भी आशंका होती है ऐसे लोगों को रडार पर लेकर 107-16 की कार्रवाई करने में जुट जाती है। देश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा 67000 लोगों को लोकसभा चुनाव में शांति फैलाने को लेकर चिन्हित किया है। पुलिस हर गली, मोहल्ला, गांव में सामाजिक लोगों पर निगाह बनाए हुए है। रोजाना अशांति फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही कर रही है।

67 हजार लोग हुए चिन्हित

हरदोई पुलिस ने अब तक 67000 लोगों को चिन्हित किया है जिनमें से 56 लोगों को पाबंद कराया जा चुका है। वहीं पुलिस 280 लोगों पर गुंडा एक्ट और 2600 पर मिनी गुंडा एक्ट लगाकर कार्यवाही की है। पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस हर गांव मोहल्ले कस्बों में निगरानी बनाए हुए है। पुलिस ऐसे लोगों पर निगाह बनाये है जो अशांति फैला सकते हैं। लगातार ऐसे लोगों की जांच पड़ताल कर उनके खिलाफ 107-16 की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन चलाए जा रहे अभियान में 67000 लोगों को चिन्हित किया गया है। दिन में से 56 हजार को पाबंद कराया गया है।

कुर्क की जाएगी अपराध से अर्जित संपत्ति

अगर इन लोगों ने चुनाव के दौरान कोई विवाद किया तो जेल जाएंगे साथ ही जो धनराशि पाबंद कराई गई है उससे भी सरकार के खाते में जमाा कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान में अब तक 2600 पर मिनी गुंडा एक्ट लगाया जा चुका है जिन्हें भारी धनराशि से पाबंद कराया जाएगा। जिन 280 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है उन पर पुलिस की निगाह है और उन्हें जिला बदर करने की भी कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस द्वारा जिन लोगों को गैंगस्टर बनाया गया है उनके संपत्ति की भी जांच हो रही है। अपराध से जो संपत्ति अर्जित की होगी उसे कुर्क किया जाएगा। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस चप्पे चप्पे पर अलर्ट है। लगातार एफएसटी टीम वाहनों की चेकिंग कर रही है।

Tags:    

Similar News