UP News: अखिलेश यादव के एक्शन से हरदोई समाजवादी पार्टी में मची खलबली, जाने क्या है मामला

Hardoi News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हरदोई जनपद के बघौली के निवासी शराफत अली को हरदोई समाजवादी पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-03-21 10:14 GMT

समाजवादी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव Source: Newstrack 

Hardoi News: हरदोई में तेज तर्रार और लगातार विवादों में घिरे रहने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला अध्यक्ष को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा हटा दिया गया है। समाजवादी पार्टी द्वारा अपने पूर्व जिला अध्यक्ष पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए समाजवादी पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हरदोई जनपद के बघौली के निवासी शराफत अली को हरदोई समाजवादी पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। हरदोई में समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में जिला अध्यक्ष बदले जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि इन सब पर कोई भी सपा का कार्यकर्ता कुछ भी बोलने को राजी नहीं है।

हरदोई में सपा के जिला अध्यक्ष रहे वीरेंद्र सिंह यादव वीरे (Virendra Singh Yadav) काफी तेज तर्रार जिला अध्यक्ष माने जाते थे। साथ ही इनके ऊपर लगातार कई गंभीर आरोप भी लग चुके थे। वीरेंद्र सिंह यादव पर पुलिस में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं। जिला अध्यक्ष बनने के साथ ही यह सुर्खियों में आ गए थे। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शराफत अली को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सवाल उठता है कि क्या समाजवादी पार्टी में कोई भी साफ़ छवि का कार्यकर्ता नहीं है जिसे जिला अध्यक्ष बनाया जा सके। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शराफत अली पर भी कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

source: Newstrack


दो बार हरदोई सपा के ज़िलाध्यक्ष रहे शराफ़त अली

आज दोपहर को अचानक हरदोई में समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष बदले जाने की सूचना मिलते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग तमाम प्रकार की बातें करते हुए नजर आए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पुराने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शराफत अली को एक बार फिर पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बना दिया है। शराफ़त अली वर्ष 2012 से 2014 और 2017 से 2019 तक हरदोई समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष पद पर काबिज रहें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी द्वारा उषा वर्मा (Usha Verma) को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यालय पर गठबंधन नेताओं के साथ बैठक का आयोजन हुआ था। उस बैठक में सपा के एक गुट द्वारा राजपाल कश्यप जिंदाबाद का नारा लगा दिया था।

इससे नाराज सपा के जिला अध्यक्ष द्वारा सपा कार्यालय से पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को भगा दिया गया था। इस मामले में काफी बवाल हुआ था जिसकी शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी हुई थी। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए इस तरह की कार्यवाही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गई है। अब इसका लोकसभा चुनाव में क्या असर पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी।

Tags:    

Similar News