Hardoi News: ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, मुख्य मार्ग से तीन किलोमीटर तक संचालित होगी परिवहन निगम की बसें

Hardoi News: हरदोई में जिन मुख्य मार्गों का सर्वे हुआ है उसमें हरदोई बिलग्राम बाईपास से कटवा गोपामऊ, हरदोई से टडियावा, कुतुबनगर वाया सीतापुर, खेरिया शाहाबाद से आलमनगर समेत कई अन्य मार्ग शामिल हैं। मार्गों के हुए सर्वे के बाद लगभग 20 हजार लोगों को परिवहन निगम की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Report :  Pulkit Sharma
Update:2023-10-10 15:43 IST

ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य मार्ग से तीन किलोमीटर तक संचालित होगी परिवहन निगम की बसें: Photo- Social Media

Hardoi News: हरदोई से ग्रामीण क्षेत्रों को अच्छी सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रतिबद्ध है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जब से कार्यभार संभाला है तब से परिवहन विभाग लगातार यात्री सुविधाओं पर ध्यान दे रहा है। परिवहन विभाग द्वारा जर्जर हो चुकी बसों को हटाकर नई बसों को शामिल किया गया है। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधा भी अपने यात्रियों के लिए शुरू की है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अब ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों पर विशेष ध्यान दे रहा है। हरदोई जनपद से तो दर्जन से अधिक मार्गों पर बसों को चलाने की योजना तैयार की गई है।

इस योजना में 1908 गांव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा बसों को चलाने से पहले इसका एक सर्वे भी कराया गया है। कोविड संक्रमण के बाद भारतीय रेल ने अपनी पैसेंजर ट्रेनों को ज्यादातर बंद कर दिया है। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी छोटे स्टेशनों पर समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब लोगों के पास आवागमन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की सेवा ही बचती है वहीं परिवहन विभाग भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता और अपना राजस्व बढ़ाने के लिए समय≤ पर नई योजनाओं के तहत कार्य करता रहता है।

शासन से अनुमति मिलते ही मिलेगी सुविधा

हरदोई जनपद से ग्रामीणों को डग्गामार वाहनों से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कुछ मार्गों पर बसें संचालित करने जा रहा है। इन मार्गों पर अभी तक लोग डग्गामार वाहनों से सफर कर रहे थे वहीं अब इन मार्गों पर लोग उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से सफर कर सकेंगे। परिवहन निगम संयुक्त रूप से मुख्य मार्ग से 3 किलोमीटर के दायरे के गांव को जोड़ने को लेकर एक सर्वे कर रहा था जो पूरा हो गया है। इस सर्वे के दौरान 1908 गांव शामिल किए गए हैं। हरदोई उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विभाग द्वारा एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

इन मार्गों पर दौड़ेंगी परिवहन विभाग की बसें-

हरदोई में जिन मुख्य मार्गों का सर्वे हुआ है उसमें हरदोई बिलग्राम बाईपास से कटवा गोपामऊ, हरदोई से टडियावा, कुतुबनगर वाया सीतापुर, खेरिया शाहाबाद से आलमनगर समेत कई अन्य मार्ग शामिल हैं। मार्गों के हुए सर्वे के बाद लगभग 20 हजार लोगों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। साथ ही परिवहन निगम का राजस्व में भी बढ़ोतरी देखी जा सकेगी।

Tags:    

Similar News