Hardoi News: ब्राह्मण सभा में जमकर हंगामा, दिनेश शर्मा के जाते ही आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

Hardoi News: दिनेश शर्मा के जाने के बाद अचानक कार्यक्रम स्थल का माहौल बदल गया और कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा और नारेबाजी होने लगी।

Report :  Pulkit Sharma
Update:2024-09-20 14:27 IST
कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में ब्राह्मण सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामा में आरोप प्रत्यारोप का दौर जमकर चला। ब्राह्मण सम्मेलन में एक दूसरे पर जमकर शब्दों का भी प्रयोग पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान कुछ लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आए वही हंगामा के दौरान सुरक्षाकर्मी मूक दर्शक बने रहे। शहर के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में ब्राह्मण समाज का सम्मेलन था। जहां पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा सम्मिलित होने आए थे। दिनेश शर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को संबोधित किया था। दिनेश शर्मा के जाने के बाद अचानक कार्यक्रम स्थल का माहौल बदल गया और कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा और नारेबाजी होने लगी।जानकारी के मुताबिक मंच पर तवज्जो न दिए जाने से नाराज जिलाध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री के जाते ही हंगामा शुरू कर दिया गया।

आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

ब्राह्मण सभा में हुए हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एक संगठन के जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र पांडे ने नेतृत्व गंभीर आरोप लगाए हैं। सर्वेंद्र पांडे का आरोप है कि संगठन तैयार करने व समाज के लोगों को जोड़कर लाने तथा आर्थिक नुकसान उठाने के बावजूद भी उन्हें मंच पर तब्बज्जों नहीं दी गई। ब्राह्मण सम्मेलन में जमकर भाजपा अधिकारियों से संगठन के लोगों की तू-तू मैं-मैं व अपशब्दों का प्रयोग हुआ। नाराज जिला अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ परिसर से बाहर चले गए।

दिनेश शर्मा के जाने के बाद हुआ हंगामा

ब्राह्मण समाज को दिनेश शर्मा ने संबोधित किया था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि जब संगठन और कार्यकर्ताओं में एकता नहीं है तो ब्राह्मण सम्मेलन का सफल होना स्वाभाविक नहीं है। बदलते समय के साथ ब्राह्मणों को भी अपनी एकता का परिचय देना चाहिए ना कि आपस में मन मुटाव कर वाद-विवाद को बढ़ाना चाहिए। फिलहाल हरदोई में ब्राह्मण सभा में वाद विवाद के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल भी गर्म है।

Tags:    

Similar News