Hardoi News: हार न लाने से इतना नाराज हुईं बेगम कि शौहर को दिखा दिया बाहर का रास्ता, जानें पूरा मामला

Hardoi News: लखीमपुर खीरी से आई एक बारात का आओ भगत लड़की पक्ष द्वारा किया गया जिसके बाद सारी शादी की सभी रस्मों की शुरुआत हुई, निकाह के दौरान जब लड़के पक्ष ने लड़की के जेवरात को पेश किया।

Update: 2023-06-14 10:22 GMT
Groom (Image: Social Media)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश में आपने अजीबोगरीब मामलों को लेकर शादियों को टूटते देखा व सुना होगा। यूपी में अक्सर गांव से लेकर शहर तक में लड़के के नशे में होने, लड़के के काला होने, लड़के के गंजा होने या दहेज की मांग होने को लेकर बारात को वापस लौटते देखा व सुना होगा। लेकिन जब बारात एक गले के हार की वजह से लौट जाए तो आप क्या ही कहेंगे। \

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से सामने आया है। जहां एक बारात गले का हार ना लाने की वजह से वापस लौट गई। बारातियों द्वारा लड़की पक्ष की काफी मनाया भी गया। गांव की बारात होने के चलते मामले को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन सब विफल साबित हुई। बारात लौटने से पूर्व पुलिस का भी हस्तक्षेप हुआ लेकिन लड़की हार ना लाने से इतनी नाराज हो गई कि उसने शादी ना करने की ठान ली और बारात वापस हो गई। लड़की पक्ष ने बताया कि लड़की द्वारा बारात ना करने से उसको काफी नुकसान हुआ है।

निकाह में नहीं रखा गले का हार तो लड़की ने कर दिया शादी से इनकार

मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हांस बरौली गांव का है। जहां लखीमपुर खीरी से आई एक बारात का आओ भगत लड़की पक्ष द्वारा किया गया जिसके बाद सारी शादी की सभी रस्मों की शुरुआत हुई, निकाह के दौरान जब लड़के पक्ष ने लड़की के जेवरात को पेश किया। जिसमें गले का हार ना देखकर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के इनकार के बाद मामला काफी गर्म हो गया। लड़का पक्ष लड़की की मान मनोबल में बैठ गया। लड़के पक्ष की सारी मान मनोबल बेकार साबित हुई जिसके बाद गांव में पंचायत डाली गई।

पंचायत के बाद हल नहीं हुआ रास्ता

पंचायत में भी कोई निष्कर्ष निकलकर सामने नहीं आया। लड़की द्वारा लगातार निकाह से इनकार किया जा रहा था जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा जहां पुलिस द्वारा भी लड़की को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन लड़की ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। फिर क्या था लखीमपुर खीरी से आई बरात वापस बिना दुल्हनिया के लौट गई। बारात के वापस जाने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं जोरों से है। लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के द्वारा मांगे गए दहेज को उन्होंने खरीदा था जिसमें मोटरसाइकिल भी शामिल है।लड़की पक्ष का कहना है कि बरात के वापस जाने से उनको लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

बेनीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कॉल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लड़की को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन लड़की ने शादी करने से मना कर दिया अब इस मामले में कुछ नहीं किया जा सकता।

Tags:    

Similar News