Hardoi News: महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, चार लोगो पर लगाया गैंगरेप का आरोप, ज़मीन से जुड़ा है विवाद

महिला ने बताया कि उसका पति रिक्शा चलाता है। उसका पति जब कस्बे में रिक्शा चलाने गया हुआ था, तभी चार व्यक्ति उसके घर घुस आये और उसको बंदूक की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2023-11-07 07:28 GMT

अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला (Newstrack)

Hardoi News:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 नवंबर को शाहाबाद में नारी शक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महिलाओं को सम्मानित किया था। जहां से विधायक और स्वतंत्र प्रभार उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भी महिलाओं को लेकर भाषण दिए थे। इस शाहाबाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। हालांकि महिला के परिजनों ने महिला को समय रहते फंदे से निकाल लिया इसके बाद महिला को परिजन स्थानीय सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। महिला ने बताया कि कस्बे के ही रहने वाले चार लोग उसके घर जबरन घुस आये और बंदूक की नोक पर पहले उसके साथ गैंगरेप किया, बाद में वीडियो बनाकर वायरल करने की जान से मारने की धमकी देकर चले गए।  

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की रहने वाली एक महिला ने कस्बे के चार लोगों से परेशान होकर घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि उसका पति रिक्शा चलाता है। उसका पति जब कस्बे में रिक्शा चलाने गया हुआ था, तभी चार व्यक्ति उसके घर घुस आये और उसको बंदूक की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया, साथ ही वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला ने कहा कि चारों युवक आए दिन उसको ब्लैकमेल करके उसके साथ गैंगरेप करते थे।

ज़मीन को लेकर चल रहा है विवाद

महिला ने बताया कि चारों लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। यह विवाद जमीन को लेकर है। चारों लोग उस पर दवाब बना रहे थे कि अपने पति के साथ मिलकर वह विवादित भूमि उन चारों के नाम कर दे, जिससे कि वह काफी दिन से मानसिक प्रताड़ना से जूझ रही थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। शाहाबाद क़स्बे में घटी घटना से हड़कंप मच गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया था। महिला के परिजनों की तत्परता से बचा लिया गया है। महिला अब स्वस्थ है। महिला द्वारा चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News