Hardoi News: घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को बनाया बंधक, लाखों के जेवर किया हाथ साफ

Hardoi News: बदमाशों ने हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र के नेवादा नरपत गांव में घर पर अकेले रह रही महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2023-11-19 08:40 GMT

घर में बिखरा पड़ा सामान (Newstrack)

Hardoi News: हरदोई जनपद में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दीपावली त्योहार में हुई आपराधिक घटनाओं का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है। बदमाशों ने एक और वारदात का अंजाम दे दिया है। बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लाखों के समान पर अपना हाथ साफ किया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस महिला द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। लेकिन जनपद में पुलिस अधीक्षक की कानून व्यवस्था को लेकर भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाने वाली पैदल गश्त के साथ ही ताबड़तोड़ तबादला से भी अपराधों पर कोई असर नहीं पड़ा है। पूर्व में सवायजपुर, सुरसा, पिहानी, बिलग्राम,कोथावा में हुई घटनाओं का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस कब तक इन सभी घटनाओं का खुलासा कर पाती है।

घर पर अकेली रहती है महिला

हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र के नेवादा नरपत गांव में घर पर अकेले रह रही महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश बड़े ही शातिराना तरीके से महिला के घर में घुसे और आराम कर रही महिला को बंधक बना कर अलमारी में रखे लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राजरानी ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों बाहर नौकरी करते हैं। उनकी बहू का भी जेवर उन्हीं के पास रखा हुआ था। राजरानी ने बताया कि लगभग 2 लाख के जेवरात और नगदी लेकर बदमाश फरार हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के नेवादा नरपत गांव में महिला के साथ लूट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

Tags:    

Similar News