महिला हेल्पडेस्क का महिला आरक्षियों ने किया उद्घाटन, जानें क्या मिलेगा लाभ

Hardoi News: हरदोई जनपद में अब तक सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनी हुई थी। इन हेल्प डेस्क पर महिला कर्मचारी और उपनिरीक्षकों की तनाती भी की गई थी।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-08-19 08:28 GMT

हरदोई में महिला हेल्पडेस्क का महिला आरक्षियों ने किया उद्घाटन (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अपने नए प्रयोग और क्राइम में अच्छी पकड़ को लेकर जाने जाते हैं। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने अपने कार्यालय में एक नई पहल की शुरुआत की। इस नई पहल से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कार्यालय में महिला हेल्प डेस्क की सोमवार को शुरुआत कर दी है महिला आरक्षियों द्वारा महिला हेल्प डेस्क का फ़ीता काटकर इसकी शुरुआत की गई। यहां पर महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनी जायेंगी साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और अपनी शिकायतों के संदर्भ में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगी। रक्षाबंधन के दिन पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने महिलाओं को यह खास उपहार दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला हेल्प डेस्क बनने से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। दरअसल कुछ महिलाएं थाने जाकर रिपोर्ट लिखाना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में अब यह महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी जिन पर संबंधित थानों से बातकर कार्यवाही कराई जाएगी।

महिला हेल्प डेस्क का नंबर भी हुआ जारी

हरदोई जनपद में अब तक सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनी हुई थी। इन हेल्प डेस्क पर महिला कर्मचारी और उपनिरीक्षकों की तनाती भी की गई थी। महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा कई अभियान भी चलाए गए।महिला हेल्प डेस्क थानों के बाद अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी खोला गया है।इस हेल्प डेस्क पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा पायेंगी यदि कोई महिला आने में असमर्थ है तो वह फोन के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी। इसके लिए एक नंबर जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुला महिला हेल्प डेस्क संबंधित थानों की महिला हेल्प डेस्क से कोऑर्डिनेटर करके कार्य करेगा और महिलाओं से संबंधित मामलों के जल्द से जल्द निस्तारण का प्रयास करेगा। महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखाई गई शिकायत का दिए गए मोबाइल नंबर पर स्टेटस भी ले सकेंगे। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

पूरी तरह से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा संचालित होगा जो भी महिला संबंधित शिकायत होंगी चाहे वह पारिवारिक शिकायते हो या अन्य महिलाओं से संबंधित शिकायते हो उनका निस्तारण यहां से किया जाएगा साथ ही साथ थानो पर भी महिला हेल्थ डेस्क से कोऑर्डिनेटर किया जाएगा इसको लेकर एक नंबर भी जारी किया गया है जो सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक कार्य करेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह नंबर 8303449978 है। यह नंबर सक्रिय रहेगा। इस नंबर पर भी महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं जो भी आपकी शिकायतें हैं उस पर क्या कार्रवाई हुई उसे पर भी अपडेट लिया जा सकता है।

Tags:    

Similar News