Hardoi: गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग के लिए महिलाओं को किया गया जागरूक, बताया हेल्पलाइन नंबर

Hardoi: गांव में चूल्हा उपयोग करने वाली महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर सरकार द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-04-13 08:48 GMT

गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग के लिए महिलाओं को किया गया जागरूक (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: घरेलू गैस सिलेंडर लगातार हादसे का कारण बनते आ रहे हैं। कई बार सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर के लीक हो जाने से आग लगने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। जबकि गैस सिलेंडर में आग लगने से हुए विस्फोट में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। भारत सरकार द्वारा लगातार गैस सिलेंडर के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। गांव में चूल्हा उपयोग करने वाली महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर सरकार द्वारा दिए गए हैं।

ऐसे में गैस चूल्हा चलाने में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिनके चलते कई बार हादसे भी हो जा रहे हैं। ऐसे में इण्डियन आयल कोरपोरेशन द्वारा महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर को उपयोग करने को लेकर जागरूक किया गया व एक हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। जिस पर गैस लीक होने की समस्या महिलाएं व घर के परिजन दे सकते हैं। जिस पर उपभोक्ता को तुरंत राहत दी जाएगी।

पाँच वर्ष में बदल दे पाइप

हरदोई जनपद में करीब 7 लाख 89 हज़ार 426 घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ता है। लगातार घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ भी रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को गैस सिलेंडर बांट रही है। ऐसे में शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार गैस सिलेंडर के उपभोक्ता है। ऐसे में कई बार उपभोक्ताओं की लापरवाही से बड़े हादसे भी हो जाते हैं। कई बार देखरेख ठीक से न होने के चलते गैस सिलेंडर लीक हो जाते हैं और आग लग जाती है।

घरेलू गैस सिलेंडर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने क़वायद को शुरू किया है। इसके अंतर्गत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग के जाने को लेकर जागरूक किया गया। इसी के साथ हेल्पलाइन नंबर भी बताया गया है जिस पर गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर सूचना देने पर तत्काल सहायता प्रदान होती है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा महिलाओं को बताया गया कि गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज होने पर 1906 नंबर डायल करना चाहिए यह एक टोल फ्री नंबर है इस पर तत्काल मदद मिलती है।

महिलाओं को जागरुक करते हुए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारियों ने बताया कि हमेशा गैस सिलेंडर को सीधा रखना चाहिए इसे आढ़ा तिरछा नहीं रखना चाहिए। गैस सिलेंडर से कम से कम 6 इंच की ऊंचाई पर गैस चूल्हा रखें। गैस सिलेंडर से गैस चूल्हे तक जाने वाली पाइपलाइन को हर 5 वर्ष में अवश्य बदल दें। मुख्य प्रबंधक केएम ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बेसिक सेफ्टी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गैस उपभोक्ताओं के सिलेंडर और पाइपलाइन की जांच निशुल्क की जाएगी। इसके लिए गैस उपभोक्ता अपने डीलर से संपर्क कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News