Hardoi News: रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा, जारी हुए आदेश

Hardoi News: इस वर्ष उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या त्योहार पर बढ़ने की आशंका है।दरअसल रेल प्रशासन ने वेटिंग टिकट पर सख़्ती कर दी है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-08-16 12:17 GMT

Hardoi News

Hardoi News: प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने महिलाओं को खास उपहार दिया है।योगी सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क की यात्रा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर योगी सरकार प्रदेश की महिलाओं को उत्तर प्रदेश की बसों में निशुल्क यात्रा कराती है। 24 घंटे तक महिलाएं प्रदेश के किसी भी कोने में परिवहन निगम की बसों से निशुल्क की यात्रा कर सकते हैं। त्योहार पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक हो जाती है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन व बसों के फेरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या त्योहार पर बढ़ने की आशंका है।दरअसल रेल प्रशासन ने वेटिंग टिकट पर सख़्ती कर दी है। ऐसे में त्यौहार पर वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में लोग यात्रा नहीं करना चाह रहे हैं ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर यात्री अपना रुख कर सकते हैं।

चार साल तक बच्चो का नहीं लगेगा टिकट

योगी सरकार ने 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12:00 तक उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए निशुल्क सेवा देने के निर्देश जारी कर दिए हैं।19 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सरकार द्वारा महिलाओं को प्रदेश से अलग-अलग जनपदों व ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने के लिए बड़ी राहत दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक एम0एल0 केसरवानी ने बताया कि रक्षाबंधन पर अब बहने अपने भाई के यहां निशुल्क यात्रा करके पहुंच सकेंगे।

महिलाओं के साथ 4 वर्ष तक के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा जबकि 5 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों का आधा टिकट उत्तर प्रदेश परिवहन निगम वसूलेगा। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा के लिए अनुबंधित बसों से लेकर सरकारी बसों तक कार्य करेंगे शासन की ओर से सभी परिवहन निगम के कर्मचारियों को इस बावत निर्देशित किया गया है।

Tags:    

Similar News