चुनाव समाप्त होते ही शुरू हुए कार्य, करोड़ों की लागत से बनेंगे संपर्क मार्ग

Hardoi News: शासन की ओर से हरदोई जनपद में 9 मार्गो के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को स्वीकृति दे दी है। शासन की ओर से इन मार्गों के निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी है।

Report :  Pulkit Sharma
Update:2024-06-23 15:21 IST

हरदोई में करोड़ों की लागत से बनेंगे संपर्क मार्ग (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही हरदोई जनपद में विकास कार्यो ने तेजी पकड़ ली है। शासन स्तर पर लंबित विकास कार्य पर लगातार स्वीकृति जनपद को मिल रही है। नगर पालिका नगर निकायों में लगातार विकास कार्य को प्रशासन द्वारा स्वीकृति दी जा रही है जिसके बाद अब पीडब्ल्यूडी विभाग को भी शासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। जल्दी हरदोई में 9 मार्गो का निर्माण कार्य शुरू होगा जिससे हजारों ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

लोकसभा चुनाव के चलते हरदोई में कई महत्वपूर्ण कार्य अटक गए थे। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एक बार फिर विकास कार्यो ने जोर पकड़ लिया है। हरदोई के कई मार्ग काफी जर्जर स्थिति में थे जिनको दुरुस्त करने की मांग लगातार ग्रामीण कर रहे थे। इन मार्गों के दुरुस्त होने से ग्रामीणों को आवागवन में काफी लाभ होगा। बारिश में इन मार्गों पर आवागमन काफी समस्या भरा रहता है।

3 करोड़ से बनेगा मार्ग

शासन की ओर से हरदोई जनपद में 9 मार्गो के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को स्वीकृति दे दी है। शासन की ओर से इन मार्गों के निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी है। 3.54 करोड़ से अधिक की राशि शासन की ओर से जारी की गई है। सड़क निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी विभाग को ही सौंपा गया है। जनपद में गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले नौ संपर्क मार्गो के जीर्णोद्धार नवीनीकरण को शासन ने स्वीकृति दी है। शासन की ओर से कुल 3 करोड़ 54 लाख 7000 रुपए जारी किए गए हैं।

इस धनराशि से पिरोजपुर मार्ग से नंदापुर संपर्क मार्ग, कुर्रिया पिहानी मार्ग से रमपुरा संपर्क मार्ग, मवई मार्ग से पिपरी संपर्क मार्ग,पारा करांवा मार्ग से देवराज संपर्क मार्ग, पिहानी इटारा मार्ग से पकरिया पूर्वा मार्ग, पिहानी कुर्रिया मार्ग से ककराली संपर्क मार्ग, सोनौआ शाहाबाद मार्ग, पिपरी से अंजना विद्यालय तक संपर्क मार्ग, मठवाल देवता मजरा मठ संपर्क मार्ग पर कार्य कराया जाएगा। नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि जल्द ही संपर्क मार्गों का काम शुरू कराया जायेगा। मार्ग का कार्य समय से पूरा कराया जाएगा। मार्ग बन जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News