Hathras: पशुओं के घेर पर सो रहे किसान पर गिरी दीवार, मलबे के नीचे दबने से मौत

Hathras: जिला के सहपऊ क्षेत्र के गांव उधैना की नगरिया में दीवार गिरने से एक किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान पशुओं के घेर पर सो रहा था।

Report :  G Singh
Update: 2022-10-11 12:05 GMT

गिरी दीवार। 

Hathras: जिला के सहपऊ क्षेत्र के गांव उधैना की नगरिया में दीवार गिरने से एक किसान की मौत हो गई। इधर, वीरनगर में भी एक घर की छत गिरने से उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया।

पशुओं के घेर पर सो रहे किसान पर गिरी दीवार

सहपऊ क्षेत्र के गांव उधैना की नगरिया निवासी 63 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र डंबर सिंह सोमवार-मंगलवार की रात को पशुओं के घेर पर सो रहे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह करीब 5:00 बजे अत्यधिक बारिश के चलते पशुओं के घेर की दीवार भरभरा कर वृद्ध के ऊपर गिर गई। जिससे वह दीवार के मलबे के नीचे दब गए। यह देख गांव के लोग हादसे वाले स्थान पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ लग गई।


किसान की मौत पर परिवार में मचा कोहराम

लोगों की कई घंटे की मेहनत के बाद मलबे से वृद्ध किसान को बाहर निकाला गया। परिजन इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर की जांच

किसान की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मंगलवार को रात को ही वीरनगर निवासी वीरेंद्र सिंह के मकान की छत गिरने से उसमें रखा गेहूं, चारपाई एवं पशुओं के लिए रखी खल नष्ट हो गई।

Tags:    

Similar News