Hathras News: क्या हो गया ऐसा, 12वीं के छात्र ने घर में घुसकर किशोरी को मार दी गोली, फिर खुद भी जान दे दी

Hathras News: गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव खून में लथपथ देख होश उड़ गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।;

Report :  G Singh
Update:2024-12-04 17:32 IST

Hathras News ( Pic- Newstrack)

Hathras News: कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव सरौठ में 12वीं के छात्र ने पहले अपने गांव की किशोरी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव खून में लथपथ देख होश उड़ गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर पहुंचे एएसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिंक टीम व डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

सादाबाद के गांव पिपरामई निवासी 19 वर्षीय भोला पुत्र राजन पिछले करीब 12-13 साल से सरौठ निवासी अपनी बहन आरती पत्नी तेजवीर के घर रह रहा था। इनके मां-बाप नहीं थे। बहन के घर पर ही रह कर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार की दोपहर को भोला गांव की ही रहने वाल 14 वर्षीय पल्लवी पुत्री याजवेंद्र के घर पर पहुंचा। उसके हाथ में तमंचा लगा हुआ था। घर पर पहुंचते ही उसने पल्लवी के सिर में गोली मार दी। जिससे वह वहीं पर गिर गई और गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद भोला ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। एक अंतराल के बाद दो गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोगों घटना स्थल की ओर दौड़े। दोनों के शव जमीन पर खून में लथपथ देख परिवार व गांव के लोगों के होश उड़ गए। इस मामले की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर एएसपी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए और परिवार के लोगों से मामले की पूरी जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News