Hathras News: महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का अरोप, मुकदमा दर्ज

Hathras News: महिला ने बताया कि देर रात लगभग डेढ़ बजे घर की दीवार फांदकर गांव का ही युवक उसके घर में घुस आया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

Report :  G Singh
Update: 2024-04-06 14:06 GMT

महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का अरोप, मुकदमा दर्ज: Photo- Social Media

Hathras News: कोतवाली हसायन क्षेत्र निवासी महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली सो रही थी।

उसने बताया कि देर रात लगभग डेढ़ बजे घर की दीवार फांदकर गांव का ही युवक उसके घर में घुस आया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी, जिससे उसकी अचानक नींद खुल गई। इसके बाद वह घबरा गई थी। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने चाकू दिखाते हुए उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी की तलाश जारी

इसके बाद महिला ने जब शोर मचाना शुरू कर दिया, तो आरोपी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गया। महिला की आवाज सुनकर उसकी सास पहुंची। महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपी महिला को बार-बार परेशान करने लगा। आरोपी से तंग आकर महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इस मामले पर सीओ सिकंदराराऊ डॉ आनंद कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News