सिद्धार्थनगर: माहिरा नकवी बोलीं, पिछली सरकारों ने मुसलमानों के साथ किया सिर्फ धोखा

भारतीय जनता पार्टी के केंद्र व प्रदेश नेतृत्व को देश के मुसलमानों ने सराहा है। साथ ही उनके नीतियों का स्वागत भी किया है।

Update: 2021-01-24 16:04 GMT
70 वर्षों से अब तक देश के उच्च अधिकारियों के पद पर सबसे अधिक नियुक्ति भाजपा शासन में हुई है-

सिद्धार्थनगर: भारतीय जनता पार्टी के केंद्र व प्रदेश नेतृत्व को देश के मुसलमानों ने सराहा है। साथ ही उनके नीतियों का स्वागत भी किया है। पिछले 3 वर्षों में प्रदेश में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से एक लाख चालीस हजार मुस्लिम समुदाय के लोग जुड़े हैं। जो इस बात को सही साबित करते हैं। पिछले 70 वर्षों से अब तक देश के उच्च अधिकारियों के पद पर सबसे अधिक नियुक्ति भाजपा के शासन में हुई है। जो इनकी नीतियों के पारदर्शिता को उजागर करता है। पिछली सरकारों ने मात्र मुसलमानों के विश्वास के साथ धोखा किया है।जिसे आज पूरा देश जान चुका है।

ये भी पढ़ेंः Republic Day 2021: शाहजहांपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, दिया जाएगा ये खास संदेश

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में ये बातें कहीं

उक्त बातें नगर पंचायत स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान माहिरा नकवी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विकास वेलफेयर सोसाइटी ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में हम लोगों ने 2021 किलोमीटर की दूरी तय कर 27 जिलों का भ्रमण किया है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों का भाजपा के प्रति समर्थन बड़ा है जिसे 2022 में पार्टी को मजबूती मिलेगी इस दौरान तनवीर रिजवी कोषाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ,कासीम रिज़्वी ,लवली रिज़्वी आदि उपस्थित रहे।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/VID-20210124-WA0004.mp4"][/video]

इंतज़ार हैदर

ये भी पढ़ें : शहादत को सलामः बाॅर्डर पर शहीद सहारनपुर का लाल, परिजनों में मचा कोहराम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News