UP Budget 2024: निराश्रित महिलाओं की पेंशन में हुआ इजाफ़ा

UP Budget 2024: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने अर्थव्यवस्था में काफी सुधार किया है। उत्तर प्रदेश से जंगलराज का सफाया हो चुका है।

Written By :  Aakanksha Dixit
Update: 2024-02-05 08:39 GMT

Uttar Pradesh Budget 2024 source: Newstrack 

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया। इस बजट की कुल धनराशि सात लाख करोड़ से भी अधिक है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए बताया कि इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल की गयी हैं और राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी बताया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने अर्थव्यवस्था में काफी सुधार किया है। उत्तर प्रदेश से जंगलराज का सफाया हो चुका है। 

महिलाओं की पेंशन राशि में इजाफ़ा

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उत्तर प्रदेश में निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की मासिक पेंशन की राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह कर दी है। इस योजना के अंतर्गत, 2023-2024 तक 31 लाख 28 हजार निराश्रित महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

यूपी की राज्य सरकार बच्चियों के लिए सीएम कन्या सुमंगला योजना है। जिसके तहत बच्ची के जन्म से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा सहयता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत, बालिकाओं को 6 विभिन्न श्रेणियों में कुल 15000 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2019-2020 से 2023-2024 तक, इस योजना से 17.82 लाख लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है।

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना

इस योजना के माध्यम से, महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अवसर प्रदान किए जा रहें है। महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उनकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए योजनात्मक निवेश किया जाएगा। इस क्रियाशील योजना के अंतर्गत, महिलाओं के लिए कृषि-प्रधान अवसर सृजित किए जाएंगे, जो सतत कृषि पर आधारित हैं। महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत, वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया है।

सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत, महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, इंटीग्रेशन, डार्क स्पॉट्स का चिह्नीकरण और लाइट्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स की 6 वाहिनियां गठित की गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण के लिए 1,699 एंटी रोमियों स्क्वॉयड का गठन कर अभियान चलाया जा रहा है। हॉट प्वाइंट्स को चिह्नित करने, पिंक बूथों की स्थापना, बस और टैक्सियों में पैनिक बटन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत, तीन महिला पीएसी बटालियनें जनपद लखनऊ, गोरखपुर, और बदायूं में स्थापित की गई हैं। जनपद बलरामपुर, जालौन, मिर्जापुर, शामली, और बिजनौर में और पाँच अन्य पीएसी बटालियनें स्थापित की जाएंगी।

Tags:    

Similar News