इटावा में भारत बंद: सपा नेताओं की गिरफ्तारी से आक्रोश, सैकड़ों नेताओं ने दिया धरना

इटावा में आज भारत बंद के दौरान सुबह से बाजार बंद कराने निकले सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस बल ने लाठी लेकर खदेड़ा, जिसके बाद सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ज़िला पंचायत अध्यक्ष एवं मुलायम के भतीजे अंशुल यादव की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ता इटावा सदर कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

Update: 2020-12-08 09:13 GMT
इटावा में भारत बंद: सपा नेताओं की गिरफ्तारी से आक्रोश, सैकड़ों नेताओं ने दिया धरना

इटावा: कृषि कानून के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली समेत पूरे देश में भारत बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के इटावा में भारत बंद के दौरान बाजार बंद कराने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस से झड़प भी हुई, उसके बाद पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व शहर अध्यक्ष बसीम चौधरी सहित 1 दर्जन नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

इटावा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया भारत बंद का समर्थन

बता दें कि इटावा में सपा कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतर गए हैं। भारत बंद के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करने जा रहे थे, तभी वहां मौजूद पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस से झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व शहर अध्यक्ष बसीम चौधरी सहित 1 दर्जन नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सपा कार्यकर्ता कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ गए। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी को कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जायेगा। जैसी ज़रूरत होगी, वैसी कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें… बीएचयू में आंदोलन: अब यहां छात्र आए सड़क पर, कर रहे ये बड़ी मांग

इटावा में बाजार बंद का दिख रहा है असर

इटावा में आज भारत बंद के दौरान सुबह से बाजार बंद कराने निकले सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस बल ने लाठी लेकर खदेड़ा, जिसके बाद सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ज़िला पंचायत अध्यक्ष एवं मुलायम के भतीजे अंशुल यादव की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ता इटावा सदर कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की, जिसके बाद कई थानों का फोर्स बुलाकर सपा जिलाध्यक्ष के साथ दर्जनों कार्यकर्तों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। हालांकि, इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल शहर में तैनात रहा। वही सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि किसी भी हाल में कानून को हाथ मे लेने की इजाज़त किसी को नही दी जायेगी और जो भी जरूरी कार्यवाही होगी, वो जरूर की जाएगी।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

ये भी पढ़ें:भारत बंद में पत्थरबाजी: भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News