Jalaun News: वशीकरण का ताबीज बनवाने गई महिला से मौलाना ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jalaun News: दुआ करने के झांसे में फंसाकर मौलाना शफीक कादरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-01-15 16:53 GMT

Jalaun News (Photo: Social Media)

Jalaun News: जालौन मे एक मौलाना की घिनौनी हरकत सामने आई। विवाहित को ताबीज बनाकर पति के साथ हो रहे झगड़े को समाप्त करने के साथ दुआ करने का झांसा देकर उसको बहला फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। किसी को ना बताने की हिदायत देते हुए वहां से उसे चलता कर दिया। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को लिखित रूप से दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मौलाना को गिरफ्तार करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

कोतवाली की निवासी महिला ने मौलाना पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला रविवार की देर शाम तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची, पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। महिला का कहना है कि उसका पति के साथ विवाद चलता है, उसे किसी ने बताया कि पति से विवाद खत्म करने के लिए एक मौलाना उसके वशीकरण की ताबीज बनाकर दे सकता है। इसके बाद रविवार की दोपहर महिला मौलाना शफीक कादरी के पास पहुंची। महिला का आरोप है कि दुआ करने के झांसे में फंसाकर मौलाना शफीक कादरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को कुछ भी न बताने की हिदायत दी। साहस करते हुए देर शाम वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची।

विवेचना में तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ कोे लिए पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि महिला दुआ पढ़वाने के लिए कई बार उसके पास आयी, लेकिन दुष्कर्म के आरोप को वह गलत बता रहा था। सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि मामले के गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News