Jalaun News: संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं गईं लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए दिए गए निर्देश

Jalaun News: जालौन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों ने सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए।

Report :  Afsar Haq
Update:2024-09-07 19:15 IST

संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं गईं लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए दिए गए निर्देश: Photo- Newstrack

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कमिश्नर झांसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी द्वारा की गई। समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों ने सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए।

जालौन के कोंच में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कमिश्नर और डीआईजी झांसी के समक्ष 42 शिकायत दर्ज की गई। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। बाकी 40 शिकायतों के लिए विभागों को निस्तारण के लिए लिखा गया। शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी व बिना पक्षपात के निस्तारण विभागीय अधिकारी करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 42 शिकायतें आईं

कोंच तहसील में मंडलायुक्त झांसी विमल दुबे व पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में कोंच तहसील के विकास खण्ड सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 42 शिकायतें आईं जिसमे से राजस्व की 10, पुलिस की 06, विकास कार्य की 04, विद्युत की 06 और 16 अन्य विभागों से सम्बंधित है, मौके पर कुल 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी व बिना पक्षपात के निस्तारण करें।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए, जिससे फरियादियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देशित किया कि आज जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं उन शिकायतों के निस्तारण के लिए एक जांच कमेटी गठित की जाए। साथ ही गंभीरता से मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण किया जाए। जिससे फरियादियों को अपनी समस्या का निदान मिल सके।

वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। भूमि से संबंधित मामलों में राजस्व की टीम व पुलिस की टीम आपस में समन्वय स्थापित कर शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह, क्षेत्राधिकारी कोंच अर्चना सिंह तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता, नायाब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News