Jalaun News: अखिलेश पर भडके साक्षी, बोले माफियाओं की सरकार चलाने वाले संतों पर उठा रहे सवाल

Jalaun News: सांसद साक्षी महाराज ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आज यहां कहा कि माफियाओं की सरकार चलाने वाले, सन्तों की सरकार को माफिया कह रहे हैं।

Report :  Afsar Haq
Update:2024-09-21 19:55 IST

Jalaun News ( Pic- Newstrack)

Jalaun News: उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आज यहां कहा कि माफियाओं की सरकार चलाने वाले, सन्तों की सरकार को माफिया कह रहे हैं। जबकि जनता स्वयं जानती है कि माफिया कौन है। कुसमिलिया पहुंचे बीजेपी सांसद ने स्मृतिशेष रामसिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि धन्यवाद बोलो, प्रधानमंत्री मोदी को जो बांग्लादेश के हिंदुओं को बचा लिया।

स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज वन नेशन वन इलेक्शन की पैरवी करते हुए कहा कि सरकार इस कानून को लाकर रहेगी। इसके लिए प्रक्रिया भी तेज हो गई है। बीजेपी जो कहती है, वह करती है, चाहे वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला हो या जम्मू कश्मीर में पारित किया गया कानून, सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है। वहीं उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर भी निशाना साधा। साक्षी महाराज ने कहा कि गुंडे माफियाओं की सरकार चलाने वाले दुसरो पर माफियागीरी का आरोप लगा रहे हैं। जबकि जनता सब जानती है।

साक्षी महाराज जालौन के डकोर ब्लॉक में कुसमिलिया गांव पहुंचे थे। जहां के इंटर कालेज कुसमिलिया में उन्होंने स्मृतिशेष रामसिंह लोधी पूर्व प्रधानाचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर कालेज में लगाई गई उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। रामसिंह लोधी ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक थे। जिन्होंने अपने मजबूत अनुशासन से जालौन ही नहीं बल्कि राठ क्षेत्र के दर्जनों गांव के छात्रों को शिक्षित करने का काम किया था।

उन्होंने मंच से सरकार की नीतियों व योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर गरीब तबके के लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। आज यूपी में व्यापारी सुरक्षित महसूस करता है। व्यापारियों का रुख अब यूपी की ओर बढ़ रहा है। जिसका कारण यूपी में गुंडा राज का सफाया है। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन कानून सरकार लाकर रहेगी इसके लिए प्रक्रिया भी तेज हो चुकी है। बीजेपी सरकार की कथनी और करनी एक है। अयोध्या में जिस जगह राम मंदिर बनाने का बीजेपी ने वादा किया था। आज वहीं भव्य राममंदिर बन चुका है और रामलला उसमें विराजमान हैं।

Tags:    

Similar News