Jalaun News : महिला ने दिया चार नवजातों को जन्म, चारों बच्चों की मौत, सीएमओ ने दिए जांच आदेश

Jalaun News : प्रदेश के जालौन में एक प्रसूता ने चार बच्चों को जन्म दिया है। 6 माह के अंतराल में हुए नवजातों की हालत बिगड़ गई, जहां उन्हें माधौगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-07-19 14:50 GMT

Jalaun News : प्रदेश के जालौन में एक प्रसूता ने चार बच्चों को जन्म दिया है। 6 माह के अंतराल में हुए नवजातों की हालत बिगड़ गई, जहां उन्हें माधौगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नवजतों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए गया। परिजनों ने जब एंबुलेंस को कॉल करने के उपरांत देर से पहुंचने की वजह से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करने के बाद चारों नवजातों को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने समय पर एंबुलेंस न आने का आरोप लगाया। वहीं, सीएमओ पूरे मामले जांच के आदेश दिए।

यह पूरा मामला जालौन के रामपुर ब्लाक के ग्राम गोहन का है, यहां प्रसूता देवकी पत्नी रवि राजपूत को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद अपने ही घर में चार नवजातों को जन्म दिया। जहां उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने प्रसूता को पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं प्रसूता के पति ने एंबुलेंस 108 को फोन लगाया, लेकिन काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं आई। तो वह निजी वाहन खोजने लगे, इस दौरान सरकारी एंबुलेंस आ गई।

एंबुलेंस के देर से पहुंचने का आरोप

परिजन चारों नवजातों को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्हें भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करने के बाद चारों नवजातों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने समय से एंबुलेंस न मिलने का आरोप लगाया। इस मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि उनको मामले जानकारी नहीं है, अगर ऐसा मामला है तो एंबुलेंस देर से आने की जांच कराई जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News