सांसद श्याम सिंह यादव चुने गये प्रदेश राइफल संघ के अध्यक्ष, लगा बधाइयों का तांता

उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ UPSRA के चुनाव में एक बार पुनः जनपद जौनपुर को सम्मान मिला है।

Report :  Kapil Dev Maurya
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-06-20 14:06 GMT

यूपीएसआरए का अध्यक्ष चुने जाने पर सांसद श्याम सिंह यादव का स्वागत करते पदाधिकारी (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ UPSRA के चुनाव में एक बार पुनः जनपद जौनपुर को सम्मान मिला है। जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुना गया है। हालांकि विगत कई चुनाव से श्री यादव प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुने जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात सांसद श्याम सिंह यादव ने राइफल संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हम शूटिंग खेल के विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं और आगे भी प्रयास करेंगे कि इस खेल को और भी जमीनी स्तर पर ले जाकर बढ़ाया जा सके।

श्री यादव ने कहा कि पिछले कई सालों में शूटिंग खेल ने काफी तरक्की किया है ओलम्पिक स्तर के निशाने बाज निकल कर आ रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश राइफल संघ खेल के साथ साथ और भी सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता कर सकता है।

इसके लिए योजना बनाई जायेगी। इस तरह संघ खेल के साथ सामाजिक सेवा से जुड़े काम को अंजाम दे सकेगा। सांसद को राइफल संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर जनपद जौनपुर के तमाम प्रबुद्ध जनों सहित मीडिया एवं समाज सेवी संगठनों के लोंगो ने बधाई दी है। 

Tags:    

Similar News