Jaunpur: गोलीकांड में घायलों से मिले सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, जाना हाल

Jaunpur: दादी कलावती और पोता सनी यादव पुत्र राजेन्द्र यादव को सोमवार बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिनका हाल जानने जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा जिला अस्पताल पहुंचे।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update:2024-09-16 16:01 IST

गोलीकांड में घायलों से मिले सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, जाना हाल: Photo- Newstrack 

Jaunpur News: जनपद मुख्यालय पर सोमवार सुबह एक प्राइवेट अस्पताल के पास थाना कोतवाली क्षेत्र के नईगंज में गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। दादी एवं पौत्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। एक बार फिर इलाका दहशत में आया है। घटना को अंजाम देने के पश्चात नकाबपोश बदमाश हवा में असलहा लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों ने फिर जिले की पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी है। दोनों घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अब बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है।

गोलीकांड में घायलों से मिले सांसद बाबूसिंह कुशवाहा

नईगंज में हुए गोलीकांड में घायल वृद्ध महिला कलावती यादव और उसके पौत्र शनी यादव पुत्र  राजेन्द्र यादव का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने घायलों से मिलकर उनका हाल जाना और घटना के बाबत जानकारी लेते हुए दोनो के अच्छे उपचार के लिए अस्पताल के चिकित्सको निर्देश दिया।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर 

पुलिस के मुताबिक दादी कलावती और पोता सनी यादव पुत्र राजेन्द्र यादव की नईगंज में कटरा में कई दुकानें हैं। सोमवार सुबह लगभग पौने 11 बजे के आसपास गमछे से मुंह बांधे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और दादी- पोते को गोली मार दी। सनी यादव के बाएं पैर में घुटने के पास और पीठ पर गोली लगी। जबकि दादी कलावती के बाएं पैर में गोली लगी। घटना के समय दोनों आसपास ही बैठे थे। जिससे दोनों घायल हो गये मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन- फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोते की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस युवक को गोली लगी है वह मूल रूप से थाना सिकरारा क्षेत्र के बरईपार का रहने वाला है।


गोलीकांड की खबर मिलने के बाद सीओ सिटी देवेश सिंह मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद बताया कि सोमवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में दुकान पर बैठे सनी यादव और उनकी दादी कलावती यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों घायलों की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां के डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ साक्ष्य मिले हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। अपराधी जल्द ही पकड़े जायेंगे। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आदेश दिया गया है।

यहां यह भी बता दें कि पुलिस अधीक्षकक द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ आपरेशन लंगड़ा चलाते हुए घुटने के नीचे गोली मारने का क्रम जारी है। लेकिन इससे न तो अपराध में कोई कमी आ रही है न ही अपराधियों में कोई दहशत है। इससे यह संकेत मिलता है कि पुलिस का आपरेशन लंगड़ा में कहीं न कहीं कोई कमी जरूर है। असली अपराधी इस आपरेशन की जद में नहीं आ रहे है। जो भी हो गोलियों के तड़तड़ाहट की गूंज जनपद में लगभग 15 से 20 दिनो के अंतराल पर कहीं न कहीं सुनने को जरूर मिलती है।


गोलीकांड में घायलों से मिले सांसद बाबूसिंह कुशवाहा

जनपद मुख्यालय स्थित नईगंज में हुए गोलीकांड में घायल वृद्ध महिला कलावती यादव और उसके पौत्र शनी यादव पुत्र राजेन्द्र यादव का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने घायलों से मिलकर उनका हाल जाना और घटना के बाबत जानकारी लेते हुए दोनो के अच्छे उपचार के लिए अस्पताल के चिकित्सको निर्देश दिया।

दोनो घायलों से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि पुलिस भले ही लगातार पीडीए के लोगो पर आपरेशन लंगड़ा चला रही है लेकिन अपराधिक घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है जो स्पष्ट रूप से संकेत करती है कि जिले की कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस के लोग केवल कागजी बाजीगरी का खेल करते हुए अपराध रोक रहे है। लेकिन जन मानस आज भी असुरक्षित है।

सांसद कुशवाहा ने कहा "अगर कानून व्यवस्था अच्छी होती तो नईगंज में गोलियां चलाने का साहस बदमाश कभी नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कानून का राज खत्म होता जा रहा है वहीं पर शासन में बैठे लोगो की सह पर पीडीए के लोगो की हत्यायें भी करायी जा रही है जो सरासर गलत एवं अनुचित है।

सांसद  कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने पुलिस लाइन में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया जिसमें उनको साफ कहा गया कि जायज काम होने चाहिए नाजायज काम पर प्रतिबंध लगे।

अस्पताल में मिली गन्दगी से नाराज हुए सांसद 

सांसद कुशवाहा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में देखने पहुंचे तो वहां पर बड़े पैमाने पर गंदगी देखने को मिली जिसके लिए सीएमएस से जबाव तलब तो किया गया उनको अस्पताल को साफ सुथरा रखने को कहा गया। लेकिन अस्पताल में गन्दगी देख कर साफ संकेत मिला कि शासन प्रशासन जनता से जुड़ी समस्याओ के प्रति कत्तई गम्भीर नहीं है।

इसी क्रम में बताया कि जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र स्थित सुखलालगंज गांव में किन्नर समाज के लोगो के साथ मारपीट और शर्मनाक घटना को अंजाम दिये जाने के घटना की निन्दा किया और अस्पताल में उनके उपचार का उचित प्रबंध कराने को कहा गया है। सांसद ने स्पष्ट रूप से कहा कि संविधान में अनुच्छेद 14 से 21 तक हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है फिर किन्नर समाज के लोगो पर हमला क्यों किया गया। पुलिस को एफआईआर दर्ज कर हमलावरो के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।


Tags:    

Similar News