Jaunpur: भाजपा सरकार ने बदली देश व प्रदेश की तस्वीरः राम प्रकाश दुबे

Jaunpur: जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update:2024-10-14 18:38 IST

भाजपा सरकार ने बदली देश व प्रदेश की तस्वीरः राम प्रकाश दुबे (न्यूजट्रैक)

Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एव सदस्यता जाँच आधिकारी रामप्रकाश दूबे एव विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया रहे। उन्होंने आज तक हुई सदस्यता की वृत ली और आगे की सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे हम केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे साथ ही विपक्ष के फैलाए झूठ, भ्रम और देश व समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करने का काम करेंगे। भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है। जन अपेक्षाओं को पूरा करने का काम हुआ है। उन्होंने जौनपुर मे अब तक हुये 2 लाख सदस्यता पर जिला इकाई को बधाई दी और आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किये।

उन्होंने हरियाणा मे बने सरकार और जम्मू कश्मीर मे भाजपा की अच्छी पदर्शन पर बधाई देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली सरकार की प्राथमिकता है उत्तर प्रदेश में बेहतर-कानून का राज कायम करने की हमारी सरकार ऐसे तत्वों पर जो गैरकानूनी काम करते हैं, अराजकता करते हैं, जिनकी समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है, कठोर कार्रवाई कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक चौरसिया ने कहा कि सदस्यता के इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। हमको पीड़ा होती है जब जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर भारत के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने और भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने के लिए फैलाई जाती हैं। हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि “राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम“।

उपचुनाव को लेकर कहा कि हम लोग पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच में जाएंगे। योगी के नेतृत्व में दस की दस सीटें जीतेंगे। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों से लेकर भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। इसलिए यह पार्टी न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है, बल्कि सर्वस्पर्शी भी बनी है और समाज के हर एक तबके को अपने साथ जोड़ने में पार्टी ने अपनी इस यात्रा में सफलता पाई है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि तत्कालीन सरकार स्वयं ही देश की संप्रुभता के लिए खतरा बन रही थी। कश्मीर के मुद्दे को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान इसका उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर बृजेश सिंह प्रिंसू पीयूष गुप्ता सुशील मिश्र अमित श्रीवास्तव सुधाकर उपाध्याय संतोष सिंह संदीप सरोज धनंजय सिंह विनीत शुक्ला अनिल गुप्ता रागिनी सिंह गीता बिंद अंजना श्रीवास्तव एव समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News