Jaunpur News: भाजपा नेता के गनर ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

Jaunpur News: थाना बरसठी क्षेत्र स्थित बबुरी गांव में भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के सुरक्षा ड्यूटी में लगा सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update: 2024-09-08 06:34 GMT

जौनपुर में भाजपा नेता के गनर ने गोली मारकर की आत्महत्या (न्यूजट्रैक)

Jaunpur News: जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र स्थित बबुरी गांव में रविवार की भोर लगभग चार बजे के आसपास भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के सुरक्षा ड्यूटी में लगा सिपाही ने सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अधिकारी इस घटना को एक दुर्घटना बता रहे है। इस घटना से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

यहां बता दे कि जनपद में भाजपा के नेता मनोज कुमार सिंह जो पूर्व में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मल्हनी विधान सभा से चुनाव भी लड़ चुके है। उनकी सुरक्षा के लिए विगत दो सितंबर 24 को पुलिस अधीक्षक द्वारा गनर के रूप में सिपाही रत्नेश प्रजापति को नियुक्त किया गया था। आज रविवार को भोर में लगभग चार बजे के आसपास सरकारी असलहा कार्बाइन से खुद गोली मारकर आत्महत्या कर लिया गोली चलते ही मृतक सिपाही रत्नेश के साथी सिपाही ने स्थानीय बरसठी थाना सहित पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत कराया घटना की खबर मिलते ही थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच कर रत्नेश को अस्पताल भेजवाया जहां पर चिकित्सक ने अधिकृत रूप से मृतक घोषित कर दिया है। आरक्षी रत्नेश प्रजापती मूल रूप से जनपद मऊ के थाना सराय लाखंसी क्षेत्र स्थित ग्राम अली नगर का रहने रहने वाला था।

यहां यह भी बतादे कि घटना के समय भाजपा नेता अपने घर पर नही थे कहीं बाहर गये हुए है जिसके कारण दोनो गनर रत्नेश प्रजापति और रजत पान्डेय उनके फार्म हाउस पर रूके हुए थे। भोर में आत्महत्या की खबर रजत पान्डेय और अवनीश शुक्ला ने वायरल की थी। इस सन्दर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने जारी बयान में बताया है कि आरक्षी रत्नेश प्रजापति अपने सरकारी असलहा की सफाई कर रहा था अचानक असलहे से चली गोली से उसकी मौत हो गई है।

अब यहां पर सवाल इस बात का है कि अधिकारी आत्महत्या की घटना को दुर्घटना क्यों बता रहे है यह तो जांच का बिषय है। जिस समय की घटना है उस समय असलहा की सफाई करने का कोई औचित्य नहीं था और सफाई करते समय असलहे में गोली नहीं रहती है। ये दोनो बाते अपर पुलिस अधीक्षक के बयान पर प्रश्न चिह्न लगाती नजर आ रही है। पुलिस के अधिकारी मृतक के परिवार को खबर करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिये है। पुलिस के अधिकारी घटना के कारण की छानबीन शुरू कर दिए है।

Tags:    

Similar News