Jaunpur News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- 2024 में भाजपा को मिलेगी ‘महाविजय’

Jaunpur News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी आम चुनावों में भाजपा का सभी 80 सीटें जीतने का दावा किया है। कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज से प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा।

Update: 2023-05-30 19:27 GMT
पत्रकारों से वार्ता करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Pic: Newstrack)

Jaunpur News: केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जनपद में विकास कार्यो की समीक्षा करने आये प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी आम चुनावों में भाजपा का सभी 80 सीटें जीतने का दावा किया है। कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज से प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। जैसे निकाय चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए महापौर की सभी 17 सीटों पर कब्जा कर लिया है, उसी तरह 2024 में लोकसभा के चुनाव में सभी 80 सीटों को जीतकर हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनायेंगे।

केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने विकास कार्यो को दी गति

मौर्य ने कहा विपक्ष भले भाजपा का विरोध करता है और एकजुटता का दावा कर रहा है लेकिन प्रदेश की जनता केवल भाजपा के साथ है। इस बार 20 24 के चुनाव में वर्ष 2019 से अच्छा प्रदर्शन करते हुए केन्द्र में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने मिलकर विकास कार्यो को तेज गति प्रदान की है। 2024 महाविजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ पार्टी काम कर रही है।

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पूरे प्रदेश और देश की प्रत्येक जनता को समान रूप से लाभ दिलाया गया है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है, लेकिन जनता इस चुनाव को लड़ रही है और जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लोग लगातार विजय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे।

कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

इसके पहले पार्टी कार्यालय पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं से सीधे बात करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लगातार विजय यात्रा पर हैं। वहीं, विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। जबकि भाजपा ने विकास किया है। विपक्षी पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। उन्होंने कहा कि सौ में से साठ प्रतिशत तो हमारा है बाकी चालीस में बंटवारा है। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं में सांसद वीपी सरोज, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, एमएलसी विद्या सागर सोनकर, बृजेश सिंह प्रिन्सू, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित जिलाधिकारी अनुज कुमार झा,पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा,मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News