Jaunpur News: बाबू सिंह कुशवाहा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- संविधान एवं लोकतंत्र बचाने का चुनाव है, मतदाता जागरूक है

Jaunpur News: बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव संविधान बचाने एवं लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। एनडीए गठबंधन में संविधान बदलने वाले लोग हैं और इण्डिया गठबंधन में संविधान बचाने वाले लोग है।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update: 2024-04-21 17:16 GMT

बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा- एक तरफ संविधान बदलने वाले तो दूसरी तरफ बचाने वाले, बोले- मतदाता जागरूक है: Photo- Newstrack

Jaunpur News: सपा का जौनपुर संसदीय क्षेत्र 73 से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अपने चुनाव प्रचार का आगाज करने के लिए पहली बार संसदीय क्षेत्र में पहुंचने पर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव संविधान बचाने एवं लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। एनडीए गठबंधन में संविधान बदलने वाले लोग हैं और इण्डिया गठबंधन में संविधान बचाने वाले लोग है। जौनपुर के लोग पढ़े लिखे लोग है और जागरूक लोग है इसलिए चुनाव में वोट किस आधार पर करना है यह अच्छी तरह जानते हैं ।

उन्होंने कहा कि पीडीए का नारा कोई नया नहीं लम्बे समय से यह नारा चल रहा है। पीडीए की सोच है सभी को बराबर का अधिकार मिले, एक समान शिक्षा मिले और किसानों की फसलों का उचित मुल्य मिले। आज पूरे देश में पीडीए अपनी ताकत दिखा रहा है और 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा। बाहरी के सवाल पर कहा कि भारत एक है और भारत के नागरिक को देश के किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अधिकार है। फिर कहा जो लोग जौनपुर की बात कर रहे है वह वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी को क्यों यह सवाल नहीं खड़ा कर रहे है। जौनपुर से पिछड़ा वर्ग का प्रत्याशी है इसलिए यह सवाल खड़ा किया जा रहा है।

महंगाई के मुद्दे पर भाजपा पर वार

एक सवाल का जबाव देते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा भाजपा दस साल से सत्ता में है। इन दस सालों में महंगाई का स्तर कितना उपर उठ गया इसका जबाव भाजपा नहीं दे रही है। भाजपा में नैतिकता नहीं बची है इसलिए वह ऊल जलूल बाते करके जनता का ध्यान भटकाने में लगी है। आज जनता अपने बच्चो के भविष्य को संवारने के लिए महंगाई बेरोजगारी की समस्या से मुक्त होने के लिए इण्डिया गठबंधन और पीडीए को वोट करने जा रही है।

पुरानी पेंशन योजना बहाल की जायेगी- बाबू सिंह कुशवाहा

केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निबीर योजना को खत्म कर सेना में पूर्ण कालिक भर्ती की जाएगी। किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य मिलेगा पुरानी पेंशन योजना बहाल की जायेगी। बाबू सिंह कुशवाहा को जनपद की सीमा पर पहुंचने पर बडीं तादाद में सपाजनों सहित गठबंधन के लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

Tags:    

Similar News