Jaunpur Lok Sabha Result: जनपद की दोनों सीट पर सपा का कब्जा, बाबू सिंह कुशवाहा और प्रिया सरोज ने मारी बाजी

Jaunpur Lok Sabha Result: लोकसभा चुनाव में जनपद जौनपुर की दोनों संसदीय सीट जौनपुर और मछलीशहर (सु) पर सपा ने कब्जा कर लिया है।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update: 2024-06-04 14:29 GMT

जौनपुर में बाबू सिंह कुशवाहा और प्रिया सरोज ने मारी बाजी (न्यूजट्रैक)

Jaunpur Lok Sabha Result: लोकसभा चुनाव में जनपद जौनपुर की दोनों संसदीय सीट जौनपुर और मछलीशहर (सु) पर सपा ने कब्जा कर लिया है। जौनपुर संसदीय सीट पर सपा के बाबूसिंह कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 97566 मतां से पराजित करते हुए जौनपुर संसदीय सीट पर कब्जा जमा लिया है। मतगणना के दौरान बाबूसिंह कुशवाहा को 506078 मत मिले। तो कृपाशंकर सिंह को 408512 मत मिले है वहीं पर बसपा के श्याम सिंह यादव 1,56,691 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। मतदान के समय कुल 10,99,223 मत पड़े और गणना भी वैध मिले। 1096170 मतों की गणना हुई है।

इसी तरह मछलीशहर (सु) सीट पर भी सपा ने अपना कब्जा जमाते हुए भाजपा से छीन लिया है। यहां पर सपा ने केराकत विधायक तुफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा प्रिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के निवर्तमान सांसद वीपी सरोज को 35313 मतो से पराजित करते हुए सपा का परचम लहराया है।यहा पर सपा की प्रिया सरोज को 4,49,096 मत मिले और भाजपा के वीपी सरोज को 413757 मत मिले है। बसपा के कृपाशंकर सरोज 1,56,680 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि विगत 2019 के चुनाव में भी वीपी सरोज चुनाव हार चुके थे लेकिन सत्ता और प्रशासन ने मिलकर 182 वोटों से जीत दिलाते हुए लोकसभा में जानें का पर्चा दे दिया था लेकिन पांच साल लगातार वीपी सरोज ने आग बरसाया जिसका परिणाम रहा कि 2024 में जब पुनः मैदान मे आये तो जनता ने सबक सिखा दिया और हरा कर घर वापस कर दिया।

यह भी बता दें कि 2019 के चुनाव में जौनपुर संसदीय सीट से सपा बसपा के गठबंधन पर श्याम सिंह यादव बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और सपा के सहयोग से लोकसभा पहुंच गये पांच साल तक इनके भी कार्य से आवाम नाराज रही हलांकि 2024 के चुनाव में कई दलो में हाथ पांव मारने के बाद टिकट न पाने के बाद सपा नेतृत्व के प्रति अनाप सनाप बोलने लगे संयोग से बिल्ली के भाग से सिकहर टूटा और फिर श्याम सिंह यादव बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान मे आ गए नाराज जनता ने इन्हे भी तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। जो भी हो तमाम सर्वे को फेल करते हुए जनता ने जौनपुर की दोनो संसदीय सीट पर सपा की जीत दर्ज करा दिया है।

Tags:    

Similar News