झांसी: पतियों को छोड़ पत्नियां भागी प्रेमी के साथ, जानें क्या है पूरा मामला

कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता आसमान से बनकर आता है। शादी एक बहुत ही प्यारा रिश्ता होता है। आसमान में बने इस अटूट रिश्ते की मुहर धरती पर लगाई जाती है।

Update: 2021-02-21 17:59 GMT
झांसी: पतियों को छोड़ उनकी पत्नियां भागी प्रेमी के साथ, जानें क्या है पूरा मामला

झाँसी। कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता आसमान से बनकर आता है। शादी एक बहुत ही प्यारा रिश्ता होता है। आसमान में बने इस अटूट रिश्ते की मुहर धरती पर लगाई जाती है। वहीं यह रिश्ता कई सारी रस्मों और बड़ों का आशीर्वाद से मिलकर बनता है। ऐसे में रिश्ते में प्यार और भरोसा होना होना बहुत जरुरी है।

शादी के शुरु के दिनों में तो पत्नियों को पति से कोई खास शिकायत नहीं होती। लेकिन वहीं धीरे-धीरे पत्नियों को लगने लगता है कि उनके रिश्ते से दूरियां आने लगती हैं और उन्हें लगता है कि उनके पति बदल रहे हैं। ऐसे ही दो मामले प्रकाश में आए हैं। ट्रेन से गायब हुई तीन बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़ दूसरे पति से शादी कर ली। इसी तरह दो बच्चों की मां ने अपने पति की प्रेमी से पिटाई करवाई। इसके बाद पति को छोड़कर ट्रेन से गायब हो गई।

केस नंबर एक

पति को छोड़ प्रेमी से कर ली शादी

आजमगढ़ निवासी महेश गिरि (काल्पनिक नाम) की शादी बलिया निवासी सिंकू गिरि (काल्पनिक नाम) से हुई है। महेश गिरि की तीन बेटियां है। इनमें संध्या, अर्पिता, अर्जिता देवी शामिल है। महेश गिरि अहमदाबाद में काम करता है। बताते हैं कि महेश गिरि की पत्नी सिंकू गिरि 21 जनवरी 2020 को साबरमती एक्सप्रेस में सवार होकर बलिया से अहमदाबाद जा रही थी। झाँसी के पहले सिंकू गिरि अपनी तीन बेटियां के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इस मामले में जीआरपी झाँसी में गुमशुदी दर्ज कराई थी।

गुजरात में हुई थी मुलाकात

बताते हैं कि एसपी रेलवे के निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने विवेचना शुरु कर दी थी। विवेचना के दौरान दारोगा ने युवती को बरामद करने के लिए कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की थी मगर सफलता हासिल नहीं हो रही थी। बाद में युवती का लुकेशन ग्वालियर के दतिया के परसोदा गुर्जर की तरफ दिखाई दिया। वहां पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। छापे के दौरान युवती अपने प्रेमी श्रीकृष्ण के घर पर मिली। युवती ने बताया कि उसने अपने प्रेमी श्रीकृष्ण से शादी कर ली है। युवती का कहना है कि गुजरात में उसकी मुलाकात श्रीकृष्ण से हुई थी।

दोनों में दोस्ती हो गई थी। युवती का कहना है कि पति उसे आए दिन परेशान करता था इसलिए उसने पहले पति को छोड़ने का मन बनाया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह का कहना है कि युवती के पहले पति महेश गिरि को झाँसी बुलाया गया मगर उसने मना कर दिया था। बाद में युवती को अदालत में पेश किया। युवती ने कहा कि वह इसी पति के साथ रहना चाहती हूं। बाद में सिंकू गिरि अपने दूसरे पति श्रीकृष्ण के साथ घर चली गई। युवती के बरामद होने पर जीआरपी ने राहत की सास ली है।

केस नंबर-2

बीबी ने प्रेमी से करवाई उसकी पिटाई, फिर हो गई रफूचक्कर

कुलपहाड़ के ग्राम बंगरा सुतरई निवासी रंगपाल (काल्पनिक नाम) ने जीआरपी झाँसी को सूचना दी कि वह अपनी पत्नी कुसुम (काल्पनिक नाम) के साथ मालवा एक्सप्रेस के एस-6 की सीट क्रमांक 1,2 में सवार होकर जालंधन से झाँसी आ रहा था। आगरा के पास उसकी पत्नी गायब हो गई। पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर जीआरपी आगरा को स्थानांतरित कर दी है। इस मामले में जब रंगपाल से जानकारी मांगी तो उसका कहना है कि छतरपुर के ग्राम बनछोर निवासी कुसुम से उसकी शादी हुई है। शादी के बाद वह जालंधर में रहकर काम करने लगा था। उसका एक लड़का और एक लड़की भी है। उसका कहना है कि जब वह काम करके घर वापस लौटता था तो उसकी पत्नी मोबाइल फोन पर एक युवक से काफी देर तक वार्तालाप करती रहती थी।

वह युवक भी महोबा का रहने वाला था। उसकी पत्नी का युवक से प्रेमप्रसंग भी हो गया था। विरोध करने पर पत्नी के प्रेमी ने उसके हाथपैर भी तोड़ दिए थे। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों व ससुरालजनों को दी है। रंगपाल का कहना है कि उसकी बीबी चलती ट्रेन में ही प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई है।

बी के कुशवाहा

ये भी पढ़ें : अब कोई विदेशी आक्रमणकारी भारत में आने वाला नहीं हैः मोहन भागवत

Tags:    

Similar News