Jhansi News: मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झांसी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Jhansi News: खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसके साथ ही हीरोज ग्राउंड पर बॉलीवाल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-29 13:47 GMT

Jhansi News ( Pic- Newstrack)

Jhansi News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झांसी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश खेल विभाग ने प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसके साथ ही हीरोज ग्राउंड पर बॉलीवाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। हीरोज ग्राउंड पर जुटे खिलाड़ियों ने दद्दा की समाधि पर उन्हें नमन किया।

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद शरीरिक शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाया गयी।शारीरिक शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ राजीव बबेले ने छात्रों को बताया कि दद्दा ध्यानचंद ने किस प्रकार से हॉकी की ऊंचाई को छुआ, जिस कारण से हम आज भी उन्हें याद करते हैं और दुनिया उनकी हॉकी का लोहा मानती है। विभाग के सह आचार्य डॉ उपेंद्र तोमर, डॉ सपना सक्सेना, डॉ के एल सोनकर, डॉ अमित श्रीवास्तव, डॉ ज्ञान अरज़रिया, डॉ रूपम सक्सेना, डॉ गिरिजा सिंह, अरशद अहमद, कुंडेश्वर एवं विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के शिक्षक डॉ कृष्णा पांडे ने किया।

रेलवे ने मनाई दद्दा की जयंती

सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मंडल रेल प्रबंधक ने पद्म विभूषण मेजर दद्दा ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया। संबोधन के माध्यम से दद्दा ध्यानचंद की उपलब्धियों को साझा किया। सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट कार्यकारिणी की कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रशंसा की।विशिष्ट अतिथियों में प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यान चंद के साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विनीत कुमार, अशोक दीवान, अब्दुल अजीज, सुबोध खांडेकर, जमशेर खान, हसरत कुरैशी, रमेश भाटिया, विजय संतान, इरफान अली, इमरान अली, मनीष कुमार, मनीष कुमार, भूपेंद्र सिंह, रघुनंदन सिंह, बृजेंद्र यादव, अशोक सेन पाली का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आफाक अहमद द्वारा किया गया और आभार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव, इंस्टिट्यूट कमेटी के सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सईद खान, कोषाध्यक्ष संजीव परिहार, गिरीश संज्ञा, शैलेंद्र संज्ञा, नंदकिशोर, जीतेंद्र रैकवार, दीपक अहिरवार, गौरव सिंह सेंगर, नीरज त्रिपाठी, नीरज वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे I

अशोक ध्यानचंद ने कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

मेजर ध्यानचंद के पुत्र और पूर्व ओलम्पियन अशोक ध्यानचंद ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के मन में एक भावना थी कि खेल दिवस को ऐसा रूप दिया जाए, जिससे हमारे देश में बच्चों में खेलों के प्रति भावना जागृत हो। आज हम इस भावना को फलता फूलता देख रहे हैं। हर जगह से, हर संस्था से, हर स्कूल से ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने की सूचना मिल रही है। खेलों में क्रांति, खेलों में जागृति, खेल भावना का पैदा होना, अभिभावकों में बच्चों को आगे बढ़ाने की कोशिश जैसी चीजें इस साल और इन वर्षों में देखने को मिली है।

एनसीसी ने मनाई ध्यानचंद की जयंती

झांसी कैंट में 56 यूपी बटालियन एनसीसी ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर 500 मीटर का रन एन्ड फन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 100 बॉयज कैडेट और 150 गर्ल्स कैडेट ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व ओलम्पियन अशोक ध्यानचंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनसीसी से जुड़े अफसर मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News